Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maithili Thakur का 'ऐसा' वीडियो हुआ वायरल, सरेआम बताया अपना 'साइज', इंटरनेट पर मचा हंगामा

Maithili Thakur Viral Video: संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज से पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर जो अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार के रूप में बिहार के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई हैं।

मैथिली ठाकुर का 'ऐसा' वीडियो हुआ वायरल
हालांकि मैथिली ठाकुर अपने चुनावी प्रचार को लेकर नहीं बल्कि अपने कपड़ों की साइज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल एक वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर अपनी साइज के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

Maithili Thakur

वीडियो में मैथिली ठाकुर ने बताया अपना साइज

-इस वीडियो में मैथिली ठाकुर ने कहा है कि भारत में उनकी साइज के कपड़े नहीं मिलते इसलिए उन्हें विदेश जाना पड़ा है। वीडियो में मैथिली ठाकुर कह रही हैं- मैंने एक चीज खरीदी जो मेरी साइज की है, जो भारत में नहीं मिलती।

-मैथिली ठाकर ने आगे बताया कि विदेश में उन्होंने अपने लिए एक जीन्स खरीदी है जिसका साइज 24 है। उन्होंने बताया कि विदेश में 23 साइज से कपड़े मिलते हैं जबकि भारत में ये 26 से शुरू होती है जो उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज था।

लोगों ने उड़ाया सिंगर का मजाक

-ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मैथिली ठाकुर का मजाक उड़ाया है जबकि कछ लोग इसे उनकी निजी पसंद और लाइफस्टाइल का हिस्सा मान रहे हैं।

-वायल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- भाजपा विद्यायक मैथिली ठाकुर क्या बता रही है। इस कैप्शन ने चर्चा को और हवा दी है। आपको बता दें कि मैथिली ठाकुर जो मिथिला संगीत और पारंपरिक गीतों के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में बीजेपी द्वारा बिहार विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार बनाई गई हैं।

-मैथिली ठाकुर की ये राजनीतिक पारी उनके संगीत करियर के बाद एक नया मोड़ है, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं की तारीफ भी की है।

वीडियो को लेकर छिड़ी बहस

-हालांकि इस वीडियो को लेकर कुछ आलोचकों ने मैथिली ठाकुर को विदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निशाना बनाया है जबकि उनके समर्थक इसे उनकी निजी जरूरत और पसंद का मामला बता रहे हैं।

-मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जो कि एक संगीत शिक्षक हैं ने उनकी संगीत यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवार मिथिला संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है और मैथिली अक्सर अपनी कला के माध्यम से इस संस्कृति को बढ़ावा देती रही हैं।

-फिलहाल मैथिली ठाकुर का ये वीडियो न केवल मनोरंजन जगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनावों के बीच मैथिली ठाकुर के हर कदम पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+