Maithili Thakur: चुनावी मैदान में मैथिली ठाकुर लहरा रहीं परचम? ये हैं इस बिहारी सिंगर की टॉप 10 गानों की लिस्ट
Maithili Thakur Top 10 Songs: भारतीय लोकसंगीत, भजन और क्लासिकल गायन की दुनिया में मैथिली ठाकुर एक बड़ा नाम हैं। उनकी गायकी में एक ऐसी मिठास और गहराई है जो सीधे दिल को छू जाती है। चाहे भक्ति गीत हों, लोकधुनें हों या क्लासिकल तान, हर शैली में उनकी मजबूत पकड़ साफ नजर आती है। यूट्यूब पर उनके वीडियो लगातार ट्रेंड करते हैं और देश-दुनिया में उनका फैनबेस तेजी से बढ़ रहा है।
सिंगिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद अब मैथिलि चुनाव मैदान में हैं। अलीनगर से बीजेपी की सीट पर उम्मीदवारी कर रही मैथिलि 24 में से 9 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद, 30,653 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के विनोद मिश्रा (BINOD MISHRA) (26,015 वोट) पर 4,638 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।

मशहूर सिंगर मैथिलि ठाकुर के कई गाने करोड़ों व्यूज़ पार कर चुके हैं, जो बताता है कि लोग न सिर्फ उन्हें सुनते हैं बल्कि बार-बार सुनना पसंद करते हैं। नीचे मैथिली ठाकुर के 10 सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे गए गानों की लिस्ट दी जा रही है, जो दिखाती है कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कितनी मजबूत है।
ये भी पढ़ें: Alinagar Election Result Live: अलीनगर विधानसभा सीट से जीत की ओर बढ़ रही मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
1. 'ऐगिरी नंदिनी'-सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो
महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र पर आधारित यह गीत मैथिली ठाकुर का सबसे लोकप्रिय वीडियो है, जिसे 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। त्योहारों के दौरान यह खास तौर पर वायरल रहता है।
2. 'राम को देख कर श्री जनक नंदिनी'-2 करोड़ से ज्यादा व्यूज़
राम-सीता की कथा पर आधारित यह भावुक भजन 2 करोड़ से अधिक व्यूज़ के साथ लोगों की पसंद बना हुआ है।
3. 'तुम उठो सिया श्रृंगार करो'-लोकप्रिय भक्ति गीत
1.40 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ वाला यह गीत मैथिली की मधुर आवाज़ की खूबसूरती को उजागर करता है।
4. लाइव तान परफॉर्मेंस-क्लासिकल संगीत की झलक
उनकी तान वाली लाइव प्रस्तुति को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं। यह वीडियो उनकी क्लासिकल क्षमता का बेहतरीन उदाहरण है।
5. 'नगरी हो अयोध्या सी'-लंदन लाइव परफॉर्मेंस
लंदन में गाया गया यह गीत 60 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
6. 'रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया'-लोकधुन का असर
लगभग 48 लाख व्यूज़ पाने वाला यह गीत लोकसंगीत प्रेमियों को काफी पसंद आता है।
7. शिव तांडव स्तोत्र-तेजी से बढ़ते व्यूज़
अनुमान है कि इस वीडियो के 40-50 लाख से ज्यादा व्यूज़ हो चुके हैं। शिव भक्ति का यह गीत विशेष रूप से युवाओं में लोकप्रिय है।
8. 'आजु मिथिला नगरिया'-मिथिला संस्कृति की झलक
30-40 लाख व्यूज़ वाले इस गीत में मैथिली रीजन की सांस्कृतिक खूबसूरती झलकती है।
9. 'शिव रुड़्राष्टकम'-भक्तों की पसंद
"नमामि शमीशान" वाले इस गीत के 20-30 लाख व्यूज़ का अनुमान है और यह शिव भक्तों में काफी लोकप्रिय है।
10. 'काली काली ज़ुल्फों के'-लाइव ग़ज़ल प्रस्तुति
जश्न-ए-रेख़्ता में गाई गई इस ग़ज़ल को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: Karakat Result LIVE: पवन सिंह की पत्नी ज्योति की सीट का क्या है हाल? कौन आगे-कौन पीछे?












Click it and Unblock the Notifications