बिहार: नीतीश की 'नई सरकार' में इन लोगों को किया जा सकता है मंत्रिमंडल में शामिल, देखें सूची

सूत्रों की मानें तो बिहार सरकार में राजद कोटे से राजद के होंगे। वहीं कांग्रेस के खाते से 4 मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के खाते में एक सीट जा सकती है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी फिर से मंत्री बनाए..

पटना, 12 अगस्त 2022। बिहार में मचे सियासी घमासान के बाद अब महागठबंधन की सरकार बन चुकी है। नीतीश कुमार की नई सरकार के मंत्रिमंडल में किसे शामिल किसे शामिल किया जाएगा उन नामों पर चर्चा शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में कौन-कौन चेहरे होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों का नाम लगभग तय हो चुका है। सूत्रों की मानें तो बिहार सरकार में राजद कोटे से राजद के होंगे। वहीं कांग्रेस के खाते से 4 मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के खाते में एक सीट जा सकती है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी फिर से मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज़ है।

Recommended Video

    Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट लिस्ट तैयार, कौन-कौन बनेंगे मंत्री | वनइंडिया हिंदी *Politics
    राजद खाते से इन नामों की चर्चा तेज़

    राजद खाते से इन नामों की चर्चा तेज़

    राष्ट्रीय जनता दल के खाते से तेजप्रताप यादव, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, शाहनवाज, कुमार सर्वजीत, आलोक कुमार मेहता, अवध बिहारी चौधरी, ललित यादव, जितेन्द्र कुमार राय, अनिता देवी, चन्द्रशेखर, अनिल सहनी, भाई वीरेन्द्र, भारत भूषण मंडल, समीर महासेठ, वीणा सिंह, सुरेन्द्र राम, रणविजय साहू,सुनील सिंह या केदार सिंह, बच्चा पांडेय या राहुल तिवारी, कार्तिक सिंह या सौरभ कुमार को नए कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

    जदयू कोटे से इन नामों को मिल सकती है जगह

    जदयू कोटे से इन नामों को मिल सकती है जगह

    जनता दल यूनाइटेड से कैबिनेट में शामिल होने वाले नाम की संभावित सूची में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, लेसी सिंह, संजय झा, सुनील कुमार, जमां खान, जयंत राज, अशोक चौधरी को जगह मिल सकती है। वहीं कांग्रेस कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची में अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा और राजेश कुमार राम को मंत्री पद मिल सकता है।

    निर्दलीय विधायक सुमित कुमार के नाम की भी चर्चा तेज़

    निर्दलीय विधायक सुमित कुमार के नाम की भी चर्चा तेज़

    बिहार में मचे सियासी घमासान के वक़्त जीतनराम मांझी नीतीश कुमार के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चल रहे थे। इसलिए माना जा रहा है कि हिदुस्तानी अवाम मोर्च के खाते से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी नए कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: एक गुफ़ा में है सोने का भंडार, दरवाज़ा खुलने का है इंतज़ार, बदल जाएगी पूरे देश की क़िस्मत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+