मेवालाल के बाद अब नीतीश कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर उठा सवाल, हटाने की मांग कर रहा महागठबंधन
पटना। एनडीए सरकार के गठन के बाद से नीतीश सरकार की अपने कैबिनेट के मंत्रियों से परेशानी बढ़ती जा रही है। शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जैसे मंत्रियों को भी तुरंत मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की जा रही है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोनाकाल के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था लचर थी। लेकिन फिर से उसी विभाग का मंत्री बना दिया गया है। बिहार में स्वास्थ्य विभाग में अलग चेहरा देना चाहिए।

Recommended Video
इसके अलावा भाकपा-माले के प्रदेश सचिव कुणाल ने कहा कि मेवालाल के बाद मंगल पांडेय जैसे मंत्रियों को तुरंत कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए। कुणाल ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान मंगल पांडेय नकारा साबित हुए हैं। पूरे प्रदेश में लगातार उनकी बर्खास्तगी की मांग उठती रही है लेकिन पुनः उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया है।
भाकपा-माले के सचिव कुणाल ने यह भी कहा कि उनके मंत्री रहने के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई थी। लेकिन सरकार ने फिर से उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार को बिहार की जनता की आवाज सुननी चाहिए। आपको बता दें कि कोरोना को संभाल नहीं पाने के आरोप में दो स्वास्थ्य सचिवों को पद गंवाना पड़ा था।
कुणाल ने कहा कि पहले ही दिन से भाकपा-माले, पूरा विपक्ष और बिहार की जनता दागी व्यक्ति को शिक्षा मंत्री जैसे पद दिये जाने का विरोध कर रही थी। जब पूरे बिहार में इसका विरोध हुआ तो मजबूरीवश मेवालाल चौधरी को पद से हटाना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications