Bihar News: एक प्रेम कहानी, छह जख्मी और एक मौत! मधुबनी का सच चौंका देगा,जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Madhubani Bihar Love Affair News: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मझौरा नया टोला में मंगलवार की रात 35 वर्षीय मोहम्मद सतार अंसारी की प्रेम प्रसंग के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ग्रामीणों की मानें तो, शराब के नशे में धुत कुछ युवक सतार अंसारी के घर में जबरन घुस आए और लाठी-फरसे से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल मोहम्मद सतार को जब परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Madhubani Bihar

इस हमले में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है और उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है। बासोपट्टी थाने के एसआई मधु कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छानबीन शुरू की और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह हमला प्रेम-प्रसंग और शादी से जुड़े विवाद का परिणाम है। कहा जा रहा है कि एक पक्ष ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने इस घटना पर काफी रोष जताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में सरकार सख्त से सख्त क़दम उठाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आए दिन मनचले अपराधी ख़ौफनाक वारदात को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे उनसे कानून का डर ही नहीं है। इलाके में काफी डर का माहौल बना हुआ है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला के आला अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+