बिहारः मधेपुरा में शहीद कैप्टन आशुतोष को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मधेपुरा। बीते रविवार को कश्मीर के माछिल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मधेपुरा जिला के घैलाढ थाना अंतर्गत परमानंदपुर निवासी कैप्टन आशुतोष का पार्थिक शारीर आज सुबह उनेके पैतृक गावं पहुंचा, जहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर हजारों लोगों के साथ स्थानीय सांसद, विधायक के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Recommended Video

    बिहारः मधेपुरा में शहीद कैप्टन आशुतोष को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
    madhepura martyred captain ashutosh last creamation

    कैप्टन आशुतोष की शहादत को जहां सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वहीं स्थानीय विधायक ने परिवार के लिए सरकार से पांच करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग की। डीएम और एसपी ने भी शहीद आशुतोष को श्रद्धांजलि दी।

    शहीद आशुतोष के पिता ने भी उनकी शहादत पर गर्व जताया। कैप्टन आशुतोष की शहादत पर जहां गावं वाले भी गर्व कर रहे थे। वहीं उनके दिलों में सरकार और सिस्टम से से कई सवाल भी थे।

    कैप्टन आशुतोष के पार्थिव के साथ आए जवानों ने कैप्टेन को सलामी दी। इससे पहले से ना एवं बिहार पुलिस के जवानों ने परेड किया। इसके बाद कैप्टन के अंतिम संस्कार के समय जवानों ने दर्जनों राउंड गोली फायरिंग कर उन्हें सलामी दी।कैप्टन आशुतोष को को पुष्पांजलि अर्पित करने हजारों की संख्यां में पहुंचे लोगों की आंखे उस समय नम हो गई। जब पिता के द्वारा अपने जवान पुत्र को मुखाग्नि दी गई।

    गमगीन भरे माहौल में लोगों ने उनके पिता से मुखाग्नि दिलाकर अंतिम संस्कार करवाया। बताते चलें कि दो बहनों का एकलौता भाई रहने के कारण कैप्टन आशुतोष के पार्थिव को देखते ही दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+