बिहारः JDU नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही है जांच

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी चौक के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने अशोक को गोली मार दी। गोली लगने से जख्मी जेडीयू नेता को इलाज के लिए सुपौल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

madhepura jdu leader shot dead

हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फिर घटना को लेकर छानबीन कर रही है। जदयू अध्यक्ष पर बदमाशों ने उस वक्त हमला किया जब वो अपने गांव जोगबनी में एक पान दुकान के पास खड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक गांव के ही कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को गोली मार दी। प्रखंड अध्यक्ष को दो गोली पेट में लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उनको जख्मी हालत में गम्हरिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल रेफर कर दिया गया। सुपौल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

madhepura jdu leader shot dead

इसके अलावा भोजपुर में बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली मार दी। आरा-बक्सर मेन रोड पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप मंगलवार को घात लगाकर बैठे बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने जांघ में गोली लगी है। जो आरपार हो गई है।

बदमाशों की संख्या आठ बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह जख्मी का इलाज कर रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिलौटी गांव का नीरज त्रिपाठी उर्फ विक्की त्रिपाठी बताया जा रहा है। जख्मी युवक के बड़े भाई जदयू शाहपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 4 बजे बिलौटी गांव स्थित सहजादी माता मंदिर के समीप घटना घटी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आठ की संख्या में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+