प्यार का नाटक कर नेवी वाले से ठगे लाखों, फिर मौत की रची साजिश

5 सालों से हर महीने की कमाई लड़की और उसके परिवार वाले बहाना बनाते हुए उस से ले लेते थे। इसी बीच लड़की के द्वारा एक और दौलतमंद लड़के को अपने प्यार के जाल में फसाया गया और उसके शादी कर ली।

पटना। प्यार जैसे पवित्र शब्द में ज्यादातर जैसे ही पैसे की बात आती है रिश्ते में दरार पड़ना शुरू हो जाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि पैसे के लिए प्रेमी-प्रेमिका के द्वारा ऐसी खौफनाक साजिश रची जाती है जिस का अंजाम दिल दहलाने वाला होता है। इसी तरह का एक मामला बिहार के सिवान जिले में सामने आया है जहां प्यार में अंधे एक मर्चेंट नेवी के जवान की खौफनाक हत्या कर दी गई और प्रेमिका के ही परिवार वालों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद लोगों ने उसकी लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। जब सुबह लोगों को युवक की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पैसे की हवस, इश्क का जुनून और प्यार में धोखा, फिर प्रेमी को मिली खौफनाक मौत

जांच के दौरान पुलिस को ये पता चला कि इस हत्या का कारण पैसे की हवस, इश्क का जुनून और प्यार में धोखा है। जिसके बाद प्रेमिका और उसकी मां को पुलिस ने घर से भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ के दौरान इस हत्या की सच्चाई सामने आई। फिलहाल लड़की के पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के सिवान जिले का है। जहां के रहने वाले मीतू सिवान के पूर्व नगर परिषद सभापति अनुराधा गुप्ता के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। जो मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था।

नौकरी से पहले ही वो जिले के ही रहने वाली मनीषा (काल्पनिक नाम) से बेहद प्रेम करता था। इन दोनों का प्रेम काफी हद तक आगे पहुंच चुका था। कई बार इन दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी बीच लड़के की नौकरी मर्चेंट नेवी में हो गई। नौकरी पर जाने से पहले लड़के ने लड़की से वादा किया था कि नौकरी से आकर तुम्हारे साथ शादी करूंगा। इस दौरान लड़की और उसके परिवार वालों के द्वारा लड़के से कमाई का पूरा पैसा ले लिया जाता था। लड़के से पैसा ऐंठने को लेकर लड़की के परिवार वाले ने बहाना बनाते हुए इसी तरह 5 साल निकाल दिए।

5 सालों से हर महीने की कमाई लड़की और उसके परिवार वाले बहाना बनाते हुए उस से ले लेते थे। इसी बीच लड़की के द्वारा एक और दौलतमंद लड़के को अपने प्यार के जाल में फसाया गया और परिवार वालों की सहमति से उसके साथ शादी भी कर दी गई। जब इस बात की जानकारी नेवी में नौकरी कर रहे मीतू को हुई तो वो लड़की से शादी नहीं करने का कारण पूछने लगा। जिस पर लड़की ने बताया कि परिवार वालों की मर्जी से ये शादी की गई है पर वो खुश नहीं है। लड़की ने कहा कि तुम जब आओगे तो उसे तलाक देकर तुम्हारे पास चली आऊंगी।

प्रेमिका की जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद मीतू सिवान पहुंचा और किराए पर एक मकान लेकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की तैयारी कर रहा था। कई दिनों तक बहाना बनाने के बाद जब प्रेमिका नहीं आई तो वो खुद प्रेमिका को लेने पहुंचा। जहां विवाद बढ़ता देख उसकी प्रेमिका और पूरे परिवार वालों ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। फिर रात के गहरे नींद में सोए हुए मीतू की दर्दनाक हत्या कर दी। जिसके बाद लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया गया लेकिन मामले की जांच कर रही पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो प्रेमिका और उसके परिवार वालों की हकीकत सामने आई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए सिवान के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे युवक की लाश मिलने के बाद जांच कर रही पुलिस को प्रेमिका की खौफनाक साजिश के बारे में पता चला। जिसके बाद प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पूरे परिवार वालों के साथ मिलकर रात में सोए हुए प्रेमी की गला घोंटकर हत्या की गई थी। दोनों के द्वारा इस तरह का खुलासा किए जाने के बाद लड़की के पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस सभी को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं लड़के के परिवार वाले इस घटना से सदमे में आ गए हैं और लड़की के परिवार वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+