Love Marriage: ‘अजब प्रेम की गज़ब कहानी’ प्रेमी बना दूल्हा करने लगा दहेज़ की डिमांड, जानिए पूरा मामला
युवक को लड़की के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो आनन-फानन में उसकी शादी करवा दी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक लड़के ने दहेज़ की डिमांड कर दी, जिस वजह से लड़की के घर वालों की परेशानी बढ़ गई।

Love Marriage: बिहार के छपरा ज़िले से प्रेम प्रसंग में विवाह का अजीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमी की शादी के बाद वह प्रेमिका के घर वालों से दहेज़ की डिमांड करने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक बलिगांव पंचायत के भिखारी छपरा गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने गया था। लड़की के परिजनों ने युवक को अपनी प्रेमिका से मिलते हुए देख लिया। युवती के घर वालों ने उसकी शादी करा दी। शादी करने के बाद प्रेमी ने दहेज़ की डिमांड कर दी। उसने कहा कि मुझे दहेज़ में नगद रुपये, बाइक और बर्तन चाहिए। ग्रामीणों के समझाने के बाद युवक मान गया और उसकी शादी हो गई।
परसा थाना क्षेत्र में हुई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भुवालपुर (मढ़ौरा थाना क्षेत्र) के रहने वाले भारत राम के बेटे करण का वकील राम की बेटी के साथ कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे पकज़ लिया और मंगलवार की सुबह दोनों की शादी करवा दी गई। प्रेमी युवक के बहन की शादी प्रेमिका के गांव में ही हुई है। वह अपनी बहन के ससुराल आते जाते रहता था। इसी क्रम में उसकी भिखारी छपरा गांव की युवती से दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। प्रेम प्रसंग के इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन प्रेमी जोड़े की शादी पर बात नहीं बन पा रही थी।
सोमवार की देर रात जब युवक को लड़की के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो आनन-फानन में उसकी शादी करवा दी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक लड़के ने दहेज़ की डिमांड कर दी, जिस वजह से लड़की के घर वालों की परेशानी बढ़ गई लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने के बाद युवक शादी के लिए राज़ी हो गया। वहीं प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने युवक की रज़ामंदी से शादी करवा दी और फिर युवक अपनी पत्नी के साथ अपने घर भुवालपुर (मढ़ौरा थाना क्षेत्र) चला गया।
ये भी पढ़ें: Love Affair: 'पति पत्नी और वो', 3 बच्चे की मां के दो पति, थाने पहुंचा मामला, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications