Love Affair: 'पति पत्नी और वो', 3 बच्चे की मां के दो पति, थाने पहुंचा मामला, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Love Affair: 'पति पत्नी और वो' जैसा ही एक मामला बिहार के नालंदा ज़िले से सामने आया है, जहां एक महिला पर दो व्यक्ति हक जताते हुए उसे अपनी पत्नी बता रहे हैं। वहीं महिला भी अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाह रही है।

Love Affair: एक लड़की का दो लड़कों के साथ प्रेम प्रंसग की खबरें तो अपनी पढ़ी और सुनी होगी लेकिन एक महिला के दो पति वाली खबर हैरान करने वाली है। प्रेम प्रसंग का यह अजीबो गरीब मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है, जहां एक महिला पर दो व्यक्ति पति होने का हक जता रहा है। इस पूरे मामले के निपटार के लिए महिला संमेत दोनो व्यक्तियों को थाना ले जाया गया, जहां पुलिस ने महिला और दोनों व्यक्ति को समझाने की कोशिश की। महिला को दोनो पतियों के साथ नालंदा के परवलपुर थाना ले जाया गया।
प्रेम प्रसंग मामले में मिली जानकारी के मुताबिक ढीवरीपर गांव (परवलपुर थाना क्षेत्र) निवासी बबलू कुमार और कोरू बिगहा गांव (चण्डी थाना क्षेत्र) निवासी धीरेंद्र कुमार एक ही महिला पर अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे हैं। दोनों व्यक्ति का कहना है कि महिला आरती देवी उसकी पत्नी है। इसी मामले को सुलाझाने के लिए दोनों महिला को ले कर परवलपुर थाना पुहेचे। थाना में तीनो के बीच घंटो ड्रामा चलता रहा। वहीं इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई थी वह लोग भी थाना पहुंच गई, वहां सैकड़ों लोगो की भीड़ जमा हो गई।
Recommended Video
बबलू कुमार का कहना है की आरती देवी से 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी।उन दोनों के तीन बच्चे भी हैं। एक साल से आरती देवी का शादी सुधा 3 बच्चो के बाप धीरेंद्र कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब वो धीरेंद्र के साथ ही रहना चाहती है। बबलू कुमार (पहला पति) का कहना है की वो आरती के बिना नहीं रहा सकता। वहीं महिला आरती देवी अपने दूसरे पति धीरेंद्र के साथ रहना चाह रही है। इस पूरे मामले में पुलिस धीरेंद्र की पत्नी को भी बुलाकर उसका पक्ष जानने का कोशिश कर रही है। वहीं आरती देवी ने कहा कि वह धीरेंद्र से शादी कर चुकी है और उसी के साथ रहेगी।
ये भी पढ़ें: Viral News: महिला स्वास्थ्य अधिकारी से मसाज करवाना डॉक्टर को पड़ा महंगा, गिर सकती है गाज












Click it and Unblock the Notifications