Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

Love Affair: प्रेमी जोड़े के विवाह का वीडियो वहां मौजूद कुछ युवकों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। प्रेमी जोड़े के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोजफरा गांव के शिवमंदिर में शादी...

Love Affair: बिहार में प्रेम-प्रसंग के अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले का है जहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उसकी शिव मंदिर में शादी करवा दी। पूरा मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा था। वह हमेशा चोरी-छिपे युवती से मिलने आया करता था। इस बार भी वह मिलने आया तो स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से प्रेमी जोड़े की शादी शिव मंदिर में करवा दी।

 ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

प्रेमी जोड़े के विवाह का वीडियो वहां मौजूद कुछ युवकों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोजफरा गांव के शिवमंदिर में हुई शादी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर घर चला गया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के रिश्ते की बात हो चुकी थी। इसी दौरान दोनों दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई औक मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ था।

Recommended Video

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी
    प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो हो गई शादी

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो हो गई शादी

    बिहार के मोतिहारी ज़िले से भी ठीक ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मानिकापुर सरैया तातवा टोली (हरसिद्धि थाना) में एक युवक की ग्रामीणों ने जबरन मंदिर में शादी करवा दी। शादी के बाद ग्रामीणों ने दूल्हा और दुल्हन को लड़की के घर पर छोड़ दिया। घर वाले जब सुबह उठे तो लड़का वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि अंजलि (बदला हुआ नाम) की पहले से विवाहित थी। पहाड़पुर थाना क्षेत्र में दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिने के बाद ससुराल में विवाद हुआ तो वह अपने मायके आ गई और वहीं रह रही थी।

    ग्रामीणों ने करवा दी प्रेमी जोड़े की शादी

    ग्रामीणों ने करवा दी प्रेमी जोड़े की शादी

    एक साल पहले युवती की मुलाक़ात महमद छपड़ा निवासी बृजेश से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई फिर प्रेम प्रसंग का मामला आगे बढ़ा। क़रीब तीन महीने से वह दोनों एक दूसरे से लगातार मिल रहे थे। एक दिन बृजेश फिर से अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया तो ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद जबरन उसकी मंदिर में शादी करवा दी। पहले तो युवक ने शादी का विरोध किया लेकिन जब ग्रामीणों ने सख्ती दिखाई तो वह शादी के लिए राज़ी हो गया।

    रात में हुई शादी सुबह दूल्हा फरार

    रात में हुई शादी सुबह दूल्हा फरार

    मंदिर में शादी के बाद युवक को रात में लड़की के घर पहुंचा दिया गया, सुबह जब घर वाले उठे तो देखा की युवक वहां से नहीं है। काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला की वहां कहां गया है। जब उसके घर पर पता किया गया तो वहां भी युवक मौजूद नहीं था। वहीं युवक के बारे में जानकारी मिली की वह आर्मी का जवान है। फिलहाल लड़की पक्ष के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: Bihar News: 11 सालों के बाद परिवार से मिला बेटा, मिलने की ख़ुशी से ज़्यादा ग़म

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+