Opinion Poll: नीतीश कुमार की वापसी से BJP को मिलेगा बिहार में फायदा? नया सर्वे चौंकाने वाला
Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी दलों का पारा चरम पर है, भाजपा मिशन 400 के साथ आगे बढ़ रही है तो वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने इंडिया अलायंस में बिखराव हो गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार कभी इस गठबंधन का अहम चेहरा थे लेकिन अब वो बीजेपी के साथी हैं, जिसके बाद अलायंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लग गया है। ऐसे में क्या अलायंस लोकसभा चुनाव में बिहार में मोदी लहर को रोक पाएगी?
क्या कल तक जो नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ जहर उगल रहे थे, उनकी एनडीए में वापसी बीजेपी के लिए वरदान बनेगी? क्या नीतीश कुमार के NDA वापसी से बिहार की जनता खुश होगी?
Indiatv Cnx ने एक Opinion Poll किया
यही सवाल हर किसी के मन में कौध रहा है। इसी बारे में जानने के लिए Indiatv Cnx ने एक Opinion Poll किया, जिसमें जनता से उसने सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बिहार में किसको कितनी सीटें मिलेंगी?
सर्वे में लोगों ने भाजपा को 20 सीटें दीं
इस सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए जो कि निश्चिति तौर पर अलायंस की पेशानी पर बल डाल सकते हैं। मालूम हो कि बिहार में लोकसभा की चालीस सीटें हैं। सर्वे में लोगों ने भाजपा को 20 सीटें, जेडीयू को 7 सीटें, राजद को 7 सीटें, एलजेपी को 2 सीटें, आरजेएलपी को एक सीट, कांग्रेस को 2 सीट और अन्य को एक दिया है।
Indiatv Cnx Opinion Poll का परिणाम
बिहार 40 ( कुल सीटें)
- बीजेपी 20
- जेडीयू 7
- राजद 7
- एलजेपी 2
- आरजेएलपी-1
- कांग्रेस-2
- अन्य 1
सर्वे इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से भाजपा को फायदा हो रहा है। अगर ये खबर बीजेपी के लिए सुखद है तो वहीं ये जेडीयू को भी गंभीरता से सोचने से मजबूर करता है क्योंकि उसके इस कदम से उसे कोई फायदा नहीं मिल रहा है उल्टा उसे सीटों का नुकसान दिख रहा है। आपको बता दें बीजेपी ने साल 2019 में बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम क्या थे?
- कुल सीटें -40
- भाजपा ने जेडी (यू) के साथ चुनाव लड़ा था।
- भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की।
- जद (यू) को 16 सीटें मिलीं थी।
- लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली थीं।
- कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी।
मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है, आप भी अपनी राय इस सर्वे पर दे सकते हैं, अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications