Bihar Congress Candidate: बिहार की 9 सीटों पर कांग्रेस इन चेहरों पर लगा सकती है दांव, जानिए कौन-कौन से हैं नाम

Bihar Congress Lok Sabha Candidate List: बिहार में इंडिया गठबंधन (india alliance) के दलों पर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट हो गया है। आरजेडी (RJD) पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि कांग्रेस के खाते में किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटें गई हैं। वहीं वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

बिहार की 9 सीटों पर डील फाइनल होने के बाद कभी भी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है। ऐसे में प्रत्याशियों की लिस्ट से पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिन को टिकट मिल सकता है।

Bihar Congress

पूर्णिया सीट RJD के खाते में

हालांकि जो सबसे ज्यादा पेंच पूर्णिया सीट को लेकर फंसा था। उसकी भी गुत्थी सुलझ गई है। पूर्णिया सीट राजद के खाते में है। ऐसे में पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से RJD में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।

जानिए किस सीट पर कौन हो सकता है उम्मीदवार?

किशनगंज से सीटिंग सांसद मोहम्मद जावेद का नाम इस बार भी लगभग तय माना जा रहा। वहीं भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा के नाम की चर्चा हो रही है। जबकि कटिहार से तारिक अनवर कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

ऐसे ही पटना साहिब सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत और राजकुमार राजन के नाम पर फैसला किया जा सकता है। जबकि समस्तीपुर सीट से पूर्व आईपीएस वीके रवि और अशोक राम दावेदार हैं।

मुजफ्फरपुर और महाराजगंज से ये नाम चर्चाओं में

मुजफ्फरपुर से विधायक विजेंद्र चौधरी को पार्टी की ओर से लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है। महाराजगंज से विधायक विजय शंकर दुबे और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम की चर्चाएं है। पश्चिम चंपारण से केदार शाश्वत कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। वहीं सासाराम सीट पर पार्टी किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। जहां पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। बिहार में पहले चरण में 4, दूसरे-तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में 5-5, छठे-सातवें फेज में 8-8 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+