Opinion Poll: आज हुए चुनाव तो बिहार में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Lok Sabha Election Survey: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। राजनीतिक पार्टियां जिताऊ उम्मीदवार पर मंथन कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का चुनाव आयोग कभी भी ऐलान कर सकता है।
बिहार में एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल (भाजपा, जदयू प्रमुख दल समेत अन्य पार्टी) के बीच सीट शेयरिंग अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं इंडिया गठबंधन (राजद, कांग्रेस समेत अन्य पार्टी) के बीच भी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के नेता भी भाजपा को भारी सीटों से हराने का दावा कर रहे हैं। इंडिया और एनडीए गठबंधन के नेताओं के दावे कितने सच साबित होते हैं, यह तो चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा।
लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक ने कितना कमाल किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता ने कितना भरोसा जताया या फिर तेजस्वी और राहुल गांधी की जोड़ी से नया समीकरण तैयार हुआ। इन सारी गणितों का सस्पेंस ख़त्म हो जाएगा।
इससे पहले चुनाव से जुड़े कई सवालों को लेकर बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर कई सर्वे सामने आ रहे हैं। वहीं न्यूंज़ 18 नेटवर्क के सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो, बिहार में एनडीए को पिछले चुनाव के मुकाबल कम सीटें मिलेंगे। हालांकि पड़ला एनडीए गठबंधन का ही भारी रहने वाला है।
सर्वे के मुताबिक एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। उल्टे ही पिछले चुनाव के मुकाबले एक सीट कम ही होने वाली है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा-जदयू गठबंधन को 40 में से 38 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है।
बिहार में तेजस्वी और राहुल की जोड़ी खास कमाल करते तो नहीं दिखेगी, लेकिन महागठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले 1 सीट की बढ़त होने की उम्मीद दिख रही है। बिहार में वोट शेयर की बात की जाए तो ओपिनियन पोल के मुताबिक NDA को 58 फीसद और इंडिया गठबंधन 28 फीसद वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अन्य के खाते में 14 फीसद वोट पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications