Lok Sabha Chunav: विरासत टैक्स क्या है? कांग्रेस और राजद 90 दशक के कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है- चिराग पासवान
Chirag Paswan Question To Congress: पटना में मीडिया से रूबरू होते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चिराग ने कांग्रेस से सवाल किया कि बताएं कि विरासत टैक्स क्या है? असल मुद्दों से ये लोग जनता को भटकाना चाहते हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस नेता जाति की राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। कितनी बार लोगों को इस बात का डर दिखाया जाएगा। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है, आज मेरे नरेंद्र मोदी दस सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं।

इन 10 सालों में बताइए कौन से संविधान का खतरा आ गया, कौन से आरक्षण पर खतरा आ गया, कौन से लोकतंत्र पर खतरा आ गया? कांग्रेस की गोद में बैठे लोग यह जवाब क्यों नहीं देते। क्या ये वो कांग्रेस नहीं है, जिसने आपातकाल लगाया था।
खुद को जेपी के अनुयायी बताने वाले लोग बताएं कि, जेपी का नारा क्या था? इसी कांग्रेस की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। आज उन्हीं के साथ गठबंधन में कर यह लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।
यह लोग जिस कांग्रेस के साथ में हैं, यह वही पार्टी है जो गरीबों की संपत्ति हड़पना चाहती है। कांग्रेस द्वारा विरासत पर जो टैक्स लगाने की बात हो रही है, क्या है ये विरासत का टैक्स? इनहेरिटेंस टैक्स के माध्यम से गरीब किसानों और मज़दूरों की 55% संपत्ति ये लोग हड़पना चाहते हैं।
महिलाओं की संपत्ति, इकट्ठा किए हुए ज़ेवर हड़पना चाहते हैं, ये तो उनकी परंपरा रही है। इन्हीं लोगों ने लैंड फॉर जॉब की शुरुआत की थी। अब विधिवत तरीके से यह ज़मीन को हथियाना चाहते हैं। तो क्या होगी वो विधि? वो है इनहेरिटेंस टैक्स लागू करना।
अब ये सारी बातें जनता के बीच नहीं आए तो, इसलिए भ्रमित करने के लिए कभी आरक्षण,कभी संविधान, कभी लोकतंत्र का मुद्दा उठा रहे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कौन सा कानून बदल दिया, कौन सा आरक्षण हटा दिया।
ऐसे में समय में ये लोग ऐसी बातें जनता को मुद्दे से भटकाने के लिए कर रहे हैं। ये अपनी जात-पात धर्म मजहब से बांटने की जो राजनीति है उसमें जनता को उलझा के रखना चाहते हैं। राजद-कांग्रेस का कल्चर रहा यही रहा है। 90 के दशक से उस कल्चर को ये लोग बढ़ावा देना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications