बिहार: चौथे चरण में 5 सीटों पर महामुकाबला, 'हॉट सीट' के कैंडिडेट की उम्र में लंबा फासला
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कल यानी 13 मई को होना है। चौथे फेज में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर भी इस चरण के दौरान मतदान होना है।
अब तक तीन चरणों के दौरान बिहार की 14 सीटों पर वोटिंग की जा चुकी है। इस बार दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं। बात करें इन क्षत्रों के उम्मीदवारों की तो पांच में से दो सीटों पर जो उम्मीदवार महागठबंधन/इंडी अलायन्स और एनडीए द्वारा उतारे गए हैं उनकी उम्र लगभग एक समान है। जबकि मुंगेर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के उम्र के बीच लंबा फासला है।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav: NDA के पक्ष में अनंत सिंह, पत्नी हैं राजद विधायक, 'छोटे सरकार’ ने कही ये बात

बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय के बीच मुकाबला है। नित्यानंद राय और आलोक मेहता उजियारपुर सीट पर आमने सामने हैं। दरभंगा सीट पर गोपालजी ठाकुर और ललित यादव, समस्तीपुर में शांभवी चौधरी और सन्नी हजारी मैदान में हैं। जबकि मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह और अनीता देवी के बीच मुकाबला है।
बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय तो हमउम्र के हैं ही। वहीं दरभंगा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर और इंडी गठबंधन के ललित यादव की उम्र में भी ज्यादा फासला नहीं है। वहीं, शांभवी चौधरी तथा सनी हजारी, दोनों ही युवा हैं। शांभवी तो तमाम प्रत्याशियों में सबसे छोटी है। इन हमउम्रों की लड़ाई के बीच मुंगेर के दोनों प्रत्याशी की उम्र में अच्छा-खासा फासला है।
71 साल के गिरिराज सिंह और 72 साल के अवधेश राय की उम्र लगभग एक समान ही है। नित्यानंद रॉय जहां 58 साल के हैं वहीं अलोक मेहता 55 के हैं। इन दोनों की उम्र में भी ज्यादा अंतर नहीं है। दरभंगा सीट पर उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर जहां 49 साल के हैं वहीं उनके सामने चुनाव मैदान में उतरे ललित यादव की उम्र 58 साल है। इनकी उम्र के बीच थोड़ा फासला है।
इस बार की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी शांभवी की उम्र 25 साल है। वहीं उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के युवा कैंडिडेट सनी हजारी की उम्र 33 साल है। इन दोनों युवा कैंडिडेट के बीच भी उम्र का ठीक-ठाक फासला है। बात करें चौथे चरण के लिए बिहार की हॉट सीट, मुंगेर की तो यहां के उम्मीदवारों की उम्र में काफी बड़ा फासला है। जेडीयू प्रत्यासी ललन सिंह जहां 70 साल के हैं तो वहीं उनकी विरोधी आरजेडी प्रत्याशी और अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी 46 साल की हैं।
उम्र का फासला इन लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग पर कितना असर डालता है ये देखने वाली बात होगी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बिहार में आज भी जाति के आधार पर वोटिंग होती है। हालांकि, पार्टियों ने इस फैक्टर का भी बिहार में बखूबी ध्यान रखा है। अब देखना है कि जीत किसके पाले में जाती है।
यह भी देखें: Anant Singh Story: राजद सुप्रीमो लालू यादव को मूर्ख बनाकर जब 'छोटे सरकार’ ने ख़रीद लिया उनका घोड़ा












Click it and Unblock the Notifications