Lok Sabha Chunav: बिहार में इन दो सीटों पर आखिरी वक्त में हो सकता है खेला, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा
Lok Sabha Chunav Bihar: बिहार में 'एनडीए और इंडिया' गठबंधन के नेता जीत दर्ज करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। सियासी दांवपेंच के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई है कि वैशाली और मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा सीट पर आखिरी वक़्त में खेला हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं क्यों तेज़ हुई ये चर्चा।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र मुज़फ़्फ़रपुर और वैशाली सीट पर जीत दर्ज करने के लिए 'इंडिया और एनडीए' गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। मौजूदा वक़्त में हालात ऐसे हो चुके हैं कि दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी चुनावी प्रचार में स्थानीय प्रतिनिधियों पर डिपेंड हो चुके हैं।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि आखिरी वक्त में प्रत्याशियों के सारथी पाला बदल सकते हैं, क्योंकि वह लोकसभा चुनाव की आड़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सियासी ज़मीन तलाश रहे हैं। इसलिए दोनों गठबंधन के नेता अपने-अपने तरीक़े से विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।
वैशाली और मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो दोनों में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले की बात की जाए तो कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी ने मुज़फ़्फ़रपुर विधानसभा से जीत दर्ज की थी। मुज़फ़्फ़रपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई तो विधायक विजेंद्र चौधरी यहां से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर देखे जा रहे थे।
कांग्रेस ने एनडीए के बागी नेता अजय निषाद को टिकट दे दिया। इसके बाद विजेंद्र चौधरी ने मन मारते हुए सेहत का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के चुनावी प्रचार में जुट गए। इसके अलावा गाय घाट से राजद विधायक निरंजन राय और बोचहां (रिजर्व सीट) से राजद विधाक अमर पासवान महागठबंधन प्रत्याशी के चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं।
औराई से भाजपा विधायक रामसूरत राय (पूर्व मंत्री), कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार प्रसाद गुप्ता और सकरा (रिजर्व सीट) से जदयू विधायक अशोक चौधरी ने एनडीए प्रत्याशी राज भूषण चौधरी निषाद के लिए चुनावी प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि स्थानीय विधायक अपने क्षेत्र के मतदाता का वोट अपने गठबंधन के प्रत्याशी को दिलवाने में कितना कामयाब हो पाते हैं।
वैशाली लोकसभा सीट की बात करें तो इसमें 6 6 विधानसभा सीटें आती हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों पर नज़र डालें तो वैशाली लालगंज से विधायक जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल (चुन्नू पटेल) हैं। बरूराज से भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह विधायक हैं। पारू से भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह विधायक हैं।
साहेबगंज से भाजपा नेता राजू सिंह विधायक हैं। यह सभी विधायक राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं सांसद प्रत्याशी वीणा देवी भी राजपूत समाज से ही आती हैं। ऐसे में यह तीनों विधायक अपने क्षेत्र (बरूराज, पारू और साहेबगंज) से राजपूत वोट वीणा देवी को दिलवा पाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
मीनापुर से राजद नेता मुन्ना यादव विधायक हैं, वहीं कांटी से राजद नेता इसराइल मंसूरी (पूर्व मंत्री) क्या इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला को जीत दिलवाने में कामयाब हो पाएंगे यह देखने वाली बात होगी।
सियासी जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव का परिणाम, 2025 के विधानसभा चुनाव पर काफी असर डालेगा। इसलिए मौजूदा समीकरण को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कही आखिरी वक्त में वैशाली और मुज़फ़्फ़रपुर में स्थानीय विधायक मतदाता का मूड देखते हुए पाला ना बदल ले।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications