Gaya Lok Sabha Seat: 22 में से 7 प्रत्याशियों के इस वजह से हुए नामांकन रद्द, समय भी मिला लेकिन...

Gaya Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस बाबत 28 अप्रैल को नामांकन की आखिरी तारीख थी। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के लिए 30 मार्च 2024 की तारीख तय हुई थी।

गया समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक यशवंत वी. गुरकर (I.A.S) की मौजूदगी में निर्वाची पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा नामांकन पत्र की जांच की गई। नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि रहने की वजह से कुल 7 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र से रद्द किया गया है।

Lok Sabha Chunav 2024 Bihar Gaya Seat 7 candidate nomination cancelled out of 22

नामांकन पत्र में त्रुटि से जुड़ी जानकारी संबंधित अभ्यर्थियों को पहले ही दे दी गई थी। इसके साथ ही गलती सुधार के लिए शनिवार सुबह 11:00 बजे से पहले तक का ही वक्त दिया गया था। लेकिन इन सात अभ्यर्थियों द्वारा त्रुटि का निराकरण से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए।

आपको बता दें कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर गया संसदीय क्षेत्र (अ.ज.) में कुल 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए थे। कुल 7 अभ्यर्थियों का जिनका नाम निर्देशन रद्द हुआ है, वह निम्न हैं।

(1) कमलेश कुमार पासवान, पिता भूषण पासवान, ग्राम पुनावा वजीरगंज ने किया है। इनका दल सम्बद्धता जागरूक जनता पार्टी है।

(2) महेंद्र मांझी, पिता काली मांझी, ग्राम नौडीहा फतेहपुर ने किया है। इनका दल सम्बद्धता मूल निवास समाज पार्टी है।

(3) संतोष कुमार, पिता रघुनाथ चौधरी, मोहल्ला शाहमीर तकिया दुर्गा स्थान ने किया है। इनका दल सम्बद्धता आम जनता पार्टी राष्ट्रीय है।

(4) दीपू कुमार चौधरी, पिता दीनानाथ चौधरी, ग्राम केनी खिजरसराय ने किया है। इनका दल सम्बद्धता किसान संघर्ष समिति है।

(5) सुदेश्वर पासवान, पिता रौदी पासवान, ग्राम जमहेता फतेहपुर गया ने किया है। इनका दल सम्बद्धता संख्यानुपति भागीदारी पार्टी है।

(6) योगेंद्र कुमार, पिता कन्हाई रविदास, पता कुजापि चंदौती ने किया है। इनका दल सम्बद्धता राइट टू रिकॉल पार्टी है।

(7) चंदन कुमार, पिता भगवान दास द्वारा किया गया। इनका दल सम्बद्धता निर्दलीय है। यह बैलों वजीरगंज के निवासी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+