LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पशुपति कुमार पारस, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ चुनाव

पटना। पिछले कुछ दिनों से लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे विवादों के बीच लोजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो गया, जिसमें पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर लिया गया। बता दें कि पार्टी के अंदरुनी विवादों को देखते हुए पारस गुट की तरफ से चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे सूरजभान सिंह ने कंकड़बाग स्थित अपने आवास पर चुनाव करवाने का फैसला किया था। सुबह 10 बजे से ही आवास पर लोजपा के बागी नेताओं ने बैठक शुरू कर दी थी। बैठक में पार्टी के चार सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोजपा सांसद पशुपति पारस। सांसद महबूब अली कैसर, सांसद बीना देवी चंदन सिंह मौजूद रहे।

Recommended Video

    LJP Crisis: Pashupati Paras चुने गए एलजेपी के अध्यक्ष, नेशनल काउंसिल ने लगाई मुहर | वनइंडिया हिंदी
    ljp pashupati kumar paswan elected as party national president

    पशुपति पारस पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने। उसके बाद आज पशुपति पारस गुट के लोगों ने पशुपति पारस को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया। वहीं सूरजभान सिंह के आवास पर हुई बैठक को लेकर पार्टी ने कहा कि कोरोना महामारी चल ही है, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठे ना हो, इसलिए चुनाव की प्रक्रिया अलग जगह आयोजित की गई है। अगर पार्टी कार्यालय में से आयोजित किया जाता तो राज्यभर से कार्यकर्ताओं की भीड़ वहां इकट्ठे हो जाती, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ जाता।

    बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस के नामांकन में प्रिंस राज मौजूद नहीं थे। जानकारी मिली है कि इस दौरान किसी भी राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मौजूद नहीं था। इससे पहले पशुपति ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था। हालांकि चिराग ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए चाचा पारस की अगुवाई में लिए गए फैसलों को खारिज कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+