आधी रात में चिता जलाने पहुंचते थे लोग, ग्रामीणों को हुआ शक, फिर हुआ हैरतअंगेज़ ख़ुलासा, देखें Video

Bihar News: मुजफ्फरपुर में श्मशान में रोज़ाना लोग शव जलाने पहुंचते थे। ग्रामीणों को शक हुआ तो पुलिस को मामले की सूचना दी।

Liquor Mafia Was Making Wine Under Burning The Dead Body, Police Made A Big Disclosure

Muzaffarpur News: बिहार में पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं बेखौफ़ बदमाश अपराध को अंजाम देने के अलग-अलग तरीक़े निकाल रहे हैं। अपराध पर लगाम लगाने की मकसद से बिहार में शराबबंदी की गई,लेकिन शराब तस्करी अभी भी जारी है। कोई टैंकर में तो कोई शव वाहन में शराब की तस्करी करते हुए पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से तो ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग श्मशान में रोज़ाना अर्थी सजाकर पहुंचते थे और चिता में आग लगाते थे।

Recommended Video

    आधी रात में चिता जलाने पहुंचते थे लोग, ग्रामीणों को हुआ शक, फिर हुआ हैरतअंगेज़ ख़ुलासा

    Liquor Mafia Was Making Wine Under Burning The Dead Body, Police Made A Big Disclosure

    श्मशान में अर्थी सजाकर पहुंचना और चिता को आग लगाने का सिलसिला रोज़ान देखते हुए ग्रामीणों को शक हुआ। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बुधवार को जब छापेमारी की तो दंग रह गई। वहां चिता जलाने की आड़ में शराब बनाने का कारोबार हो रहा था। पुलिस को आता देख मौके से सभी शराब कारोबारी फरार हो गए। प है। सदर थाने के माधोपुर सुस्ता श्मशान का यह पूरा मामला है। पुलिस ने श्मशान से काफी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने का सामान भी बरामद किया। श्मशान में छापेमारी के दौरान बिखरे पड़े शराब बनाने का सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

    सत्येंद्र कुमार मिश्र (सदर थाना अध्यक्ष) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि श्मशान में आधी रात के बाद भट्‌ठी जलाई जाती थी और सुबह तक देसी शराब बनाने का काम होता था। आसपास के लोगों को लगता था कि श्मशान में चिता जलाई जा रही है। रोज़ाना इस तरह का मामला होने से शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि शराब कारोबारी अर्थी को सजाकर लाते थे। अर्थी पर गैस चूल्हा, सिलेंडर और अन्य सामान को कफन से ढंक कर श्मशान लेकर पहुंचते थे। इससे लोगों को लगता था कि चिता जलाई जा रही है।

    Liquor Mafia Was Making Wine Under Burning The Dead Body, Police Made A Big Disclosure

    पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार की सुबह 4 बजे छापेमारी की, जिसके बाद हैरतअंगेज़ खुलासा हुआ। मौके पर पुलिस को आता देख जलती भट्‌ठी शराब कारोबारी छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 2 गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, पाइप,जावा और अन्य सामानों को जब्त किया। इसके अलावा 10 लीटर देसी शराब भी जब्त की गई। सत्येंद्र कुमार (सदर थाना अध्यक्ष) ने कहा कि शराब कारोबारियों की पहचान हो गई है, वह सभी पड़ोस के गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


    ये भी पढ़ें: 3 बजे रात में खुली पति की आंख, पत्नी थी गायब, लाखों रुपये का लगा गई चूना, फिर हुई गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+