Bihar News: UP की तरह ही बिहार के इस जिले में भेड़ियों से दहशत में लोग, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

Wolves In Gaya Bihar: उत्तर प्रदेश के बहराईच ज़िले में भेड़िये का आतंक देखने को मिला, वहीं अब बिहार के गया ज़िले से भेड़िये के आतंक की ख़बर सामने आ रही है। जहां भेड़िया के काटने से कई लोग ज़ख्मी हो गये। इस बात से नाराज़ लोगों ने एक भेड़िया को भी मार दिया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच की तरह लोगों को शिकार बना रहे भेड़ियों की सूचना पर वन विभाग की टीम एक्टिव मोड मे है। भेड़िये की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। मकसूदपुर गांव के लोग डर के साये में जी रहे हैं।

fear of wolves gaya

ग्रामीणों पर जानवर द्वारा हमले पर वन विभाग की टीम का कहना है कि लोगों को भेड़िया ने नहीं बल्कि सियार ने हमला कर ज़ख्मी करने की सूचना मिली, अभी तक यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि भेड़िया ने हमला किया है या सियार लोगों को शिकार बना रहा है। आदमखोर जानवर को पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछा दिया है।

आपको बता दें कि गया (बिहार) का मकसूदपुर स्टेट (खिजरसराय प्रखंड) कभी मगध शासन की नाक हुआ करती थी, जो कि अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। सन् 1934 तक मकसूदपुर राजाओं के रहने के लिए किले का इस्तेमाल किया जाता था।

40 बीघा से भी ज़्यादा ज़मीन की इस रियासत के वंशज अजय सिंह इस किले की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया कि पीताबंर सिंह बहादुर इसके पहले राजा थे। 1763 से 1824 तक उनका शाशन चला. इसके बाद स्टेट के राज रामेश्वर प्रसाद सिंह और चंदेश्वर नारायण सिंह रहे। वक्त बीतन के साथ ही यह किला अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों का मानना है कि यहां भेड़ियों ने बसेरा बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+