मोदी फिर से देश के बंटवारे की साजिश कर रहे: लालू यादव

लालू यादव ने कहा कि उनके जो भी शेयर हैं या प्रोपर्टी है वो सब साफ है कहीं भी छुपी हुई नहीं है। लालू यादव ने कहा कि उनको परेशान किया जा रहा है।

नई दिल्ली। हाल ही में आयकर विभाग और सीबीआई के छापे के बाद पहली बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख ने एक टीवी चैनल पर बोलेते हुए कहा कि केंद्र उनकी छवि खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जगहों पर छापे मारे जाने की बात कही जा रही है लेकिन खुद उनको पता नहीं कि कहां-कहां छापें पड़े हैं।

lalu yadav, narendra modi, rjd, bjp, income tax, cbi, लालू यादव, बिहार

मेरी कोई प्रोपर्टी छुपी हुई नहीं

मेरी कोई प्रोपर्टी छुपी हुई नहीं

लालू यादव ने कहा कि उनके जो भी शेयर हैं या प्रोपर्टी है वो सब साफ है कहीं भी छुपी हुई नहीं है। लालू यादव ने कहा कि उनकी कोई संपत्ति छुपी हुई नहीं है और अगर है तो सरकार साबित करे। उन्होंने कहा कि उनके साथ चारा घोटाले में भी इसी तरह से धोखा किया गया और हल्ला किया गया कि लालू ने घोटाला किया है लेकिन जनता ने उन पर विश्वास किया और बिहार में उनकी सरकार बनी।

 भाजपा के लोग कायर हैं

भाजपा के लोग कायर हैं

न्यूज चैनल एबीपी से बातचीत में लालू यादव ने कहा कि भाजपा के लोग कायर हैं। ये पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर में पाक का झंडा फहरा रहा है। सीमा पर जिस तरह से पाकिस्तान हरकतें कर रहा है उसे देखिए को साफ है कि मोदी पूरी तरह फेल हो गए हैं। नरेंद्र मोदी विपक्ष को परेशान कर रहे हैं। क्योंकि देश केंद्र सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहा है, इसलिए वो देश को धर्म में उलझा रहे हैं। कभी गाय तो कभी तलाक तो तभी वंदे मातरम को मुद्दा बना रहे हैं।

देश को बांट रहे मोदी

देश को बांट रहे मोदी

लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का फिर से बंटवारा चाहते हैं, ये देश को फिर से बांटने की साजिश कर रहे हैं। लालू ने कहा कि वो जान लड़ा देंगे लेकिन देश को बांटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की उपलब्धि देश को बड़ा बीफ निर्यातक बना देना है।

मीडिया मोदी से डरा है

मीडिया मोदी से डरा है

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुमार पर भाजपा डोरे डालती है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लालू ने मीडिया पर भी वार करते हुए कहा कि मीडिया मोदी से डरा हुआ है। लालू यादव ने कहा कि 27 अगस्त को विपक्षी पार्टी गांधी मैदान में बड़ी रैली करेंगी। जिसमें सारा विपक्ष एकजुट होगा और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+