छोटे बेटे तेजस्वी के घर मना लालू का जन्मदिन, बड़े बेटे के साथ पहुंची राबड़ी देवी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 71वां जन्मदिन उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के आवास पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बड़े बेटे तेज प्रताप अपनी मां राबडी देवी के साथ यहां पहुंचे। दोनों ने मिलकर केक काटा। लालू इस कार्यक्रम शामिल नहीं हो सके। दोनों भाईयों के साथ साथ आ जाने से ऐसी अफवाहें कमजोर हुईं कि लालू के बेटों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि तेज प्रताप के एक ट्वीट के बाद मीडिया में दोनों भाईयों के बीच चल रहे कथित विवाद की चर्चाओं पर विराम लगा गया है। इस मौके पर अपने दोनों बेटों के साथ लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी मौजदू रही।

Lalu yadavs birthday celebrated in tejashwi house,rabri devi arrives with tej pratap yadav

राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वाले संदेशों के बैनर-पोस्टरों से पटी हुई हैं। राजद कार्यकर्ता और अन्य पार्टियों के नेता सुबह से ही लालू के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। बता दें कि लालू यादव बीमारी के चलते अपने जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। इस वजह से कार्यकर्ताओं में निराश जरूर हैं, लेकिन कार्यकर्ता उनकी लम्बी उम्र के लिए प्रर्थाना कर रहे है। लालू यादव 6 माह के पेरोल पर हेल्थ चेकअप के लिए बाहर आए हैं। उनका इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लालू परिवार से ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को चौंका दिया। तेज प्रताप बोले थे मेरे कोई नहीं सुनता लालू के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मनमुटाव की खबरों ने अचानक जोर पकड़ा। तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताया था। इस ट्वीट में तेज प्रताप ने कहा, 'मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊं।अब कुछेक चुगलखोरों को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं।' ट्वीट के बाद तेज प्रताप का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वो इस बात को लेकर नाराज दिख रहे हैं कि पार्टी में उनकी कोई नहीं सुन रहा है। लेकिन सोमवार को दोनों भाई साथ दिखे, जिससे मीडिया में चल रहे दोनों भाईयों के बीच कथित विवाद पर विराम लगा दिया। वहीं, राबड़ी देवी का कहना है कि तेजस्वी-तेजप्रताप के बीच सब कुछ ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+