करीब 6 साल बाद चुनावी सभा को आज संबोधित करेंगे लालू प्रसाद, विरोधियों ने कसा तंज
पटना। बिहार के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रचार करने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। लेकिन इस बार सबकी निगाहें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर टिकी हुई हैं। लालू यादव करीब 6 साल बाद किसी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट पर लालू यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसको लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। बुधवार को चुनावी सभा संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी राजद ने जोर-शोर से कर रखी है।
Recommended Video

राजद नेता श्याम रजक ने कहा कि उम्मीद है कि आज की लालू यादव की चुनावी सभा के बाद राजद के पक्ष में आंधी चलने लगेगी और हमारे विरोधी धूल चाटेंगे। वहीं लालू यादव की इस सभा पर विरोधी दल के नेताओं ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आने तो दीजिए लालू यादव को। अभी तक हम जनता को यही बताने की कोशिश कर रहे थे कि लालू राबड़ी का राज कैसा था। लोग कैसे खौफ के साए में जीते थे लेकिन अब लालू सामने आएंगे तो जनता को वही पुरानी बातें याद आएंगी।
इसके अलावा ललन सिंह ने कहा कि जैसे लाल कपड़ा देख कर सांड भागता है वैसे ही लालू यादव को दखकर जनता भड़कती है। वहीं जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव के आने से क्या हो जाएगा। उनको पता है कि तारापुर में उनकी पार्टी हार रही है उनका अपना खास वोट बैंक भी उनके हाथ से निकल गया है। अपने बचे-खुचे वोट बैंक को बचाने की कोशिश के लिए वो आ रहे हैं लेकिन अब समय गुजर गया है।












Click it and Unblock the Notifications