जानें अब मीडिया पर क्यों गुस्सा हो गए लालू प्रसाद यादव!
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब मीडिया पर गुस्सा हो गए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'भारतीय पत्रकारिता के मानक गिरते जा रहे हैं। आज कल पत्रकार राजनीतिक जुड़ाव के साथ अपना व्यू देते हैं न कि न्यूज।'
The Era of falling standards of Indian journalism. These days journalists with a political affiliations gives their own Views not News
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 12, 2016
लालू ने लिखा है कि 'सभी नही लेकिन इनमें से कुछ न्यूज को अपने स्वाद के अनुसार तोड़ते मरोड़ते हैं।'
वास्तव में यह निंदनीय पत्रकारिता है
अगले ट्वीट में लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है कि 'मथुरा में प्रेस वार्ता के दौरान मैंने कुछ कहा और उन्होंने (पत्रकार)गलत व्याख्या कर दी। वास्तव में यह निंदनीय पत्रकारिता है।'
दरअसल लालू बीते दिनो उत्तर प्रदेश के मथुरा आए थे वहां उनसे पत्रकारों ने सवाल जवाब किया जिसका अंश खुद लालू ने अपने फेसबुक एकाउंट पर दिया है।
लालू ने लिखा है 'परसों मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने गया। वहां सब मीडिया वाला था। देखिये कैसे अभिजात्य मीडिया के लोगों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया कि मैंने राहुल गाँधी पर टिप्पणी की है। उन बहरों और मानसिक रूप से विकृत ,गिरे हुए और प्रसव पीड़ा से पीड़ित लोगों के लिए उस विडियो के साथ-साथ उस बातचीत का text भी दिया है ताकि उनके जातिवादी चक्षु खुल सके।'
अपने इस फेसबुक पोस्ट में लालू ने पत्रकारों और उनके बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यह बात साफ करने की कोशिश की है कि उन्होंने राहुल गांधी को जोकर नहीं कहा था।












Click it and Unblock the Notifications