राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू ने भरा पर्चा, मुकाबले में कोई नहीं
पटना। राजद में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन का दिन था जहां लालू प्रसाद ने दसवीं बार तय मुहूर्त 11:30 बजे नामांकन का पर्चा भरा। उन्होंने पहली बार 1997 में राजद की कमान संभाला था। रविवार को जगदानंद सिंह के सामने लालू प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर अब्दुल बारी सिद्दीकी, रघवंश प्रसाद सिंह समेत राजद के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।अब 21 नवंबर को विधिवत राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

नामांकन के बाद लालू प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में तानाशाही की स्थिति है। हमारे पार्टी का उद्देश्य गरीब, शोषित, वंचित किसान, आम जनता सबके हक़ की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने जीएसटी को रोलबैक करने की अपील भी की। लालू यादव के खास कहे जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जब किसी ने पर्चा नहीं आ रहा है तो लालू यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि इस पद के लिए लालू प्रसाद जैसी योग्यता किसी के पास नहीं है।
आपको बताते चलें की पार्टी का वर्ष 1997 में गठन हुआ था तब से लेकर आज तक लालू प्रसाद यादव की पार्टी के सुप्रीमो बने हैं। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होते ही लालू की राजद में यह लगातार 10वीं पारी होगी। दरअसल अब तक उनके मुकाबले मैदान में कोई नहीं आया है। लालू यादव को राजद की कमान फिर से सौपने के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जहां 21 नवंबर को राजद के राष्ट्रीय नव निर्वाचित पदाधिकारी जगदानंद सिंह पार्टी के खुले अधिवेशन से पहले लालू के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications