Rohini Acharya Family Dispute: कौन हैं वो 3 चेहरे, जिनके दखल से टूट गया लालू का कुनबा? तेजू के बाद रोहिणी जुदा
Rohini Acharya Family Dispute: बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार बुरी तरह बिखर गया है। पहले बडे बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला गया, अब बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और भाई तेजस्वी से नाता तोड़ लिया। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर खुलेआम आरोप लगाया कि तेजस्वी के तीन करीबियों की वजह से परिवार में 'महाभारत' मचा है।
ये तीन चेहरे हैं - संजय यादव, रमीज नेमत खान और राचेल (राजश्री) यादव। इनके बढ़ते दखल को लालू कुनबे की दरार का मुख्य कारण माना जा रहा है। आइए जानते हैं इन तीनों के बारे में विस्तार से - कौन हैं ये, तेजस्वी से क्या रिश्ता और कैसे बने विवाद की जड़?

Who Is Sanjay Yadav: संजय यादव- तेजस्वी के 'हनुमान' और 'जयचंद'!
संजय यादव राजद के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी के सबसे भरोसेमंद सलाहकार हैं। हरियाणा के संजय की मुलाकात तेजस्वी से 2010 में क्रिकेट दिनों में हुई। 2012 में लालू के चारा घोटाले के बाद संजय पटना आ गए और राजद का सोशल मीडिया संभाला। जल्द ही वे तेजस्वी के मुख्य रणनीतिकार बन गए।

- बड़ी भूमिका: 2015 चुनाव में ऊंची जातियों को टिकट देने की सलाह, आरक्षण विवाद पर लालू को आक्रामक बनाने का आइडिया। 2020 में 10 लाख नौकरियों का वादा, 2024 लोकसभा में PDA फॉर्मूला - सब संजय की देन!
- विवाद: पार्टी में 'द्वारपाल' कहलाते हैं। टिकट बंटवारे, इंटरव्यू तक तय करते हैं। रोहिणी ने उन्हें परिवार तोड़ने का जिम्मेदार ठहराया। तेज प्रताप ने 'जयचंद' कहा। मीसा भारती ने राज्यसभा टिकट पर विरोध जताया। टिकट बेचने के आरोप तक लगे!
- असर: राजद की हार (75 से 25 सीटें) के लिए संजय को मुख्य दोषी माना जा रहा। तेजस्वी उन पर 'अंधा विश्वास' करते हैं।
2. Who Is Rameez Nemat Khan: रमीज नेमत खान- तेजस्वी का पुराना दोस्त, कई क्रिमिनल केस!
रमीज नेमत खान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से हैं। पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद। तेजस्वी के क्रिकेट और स्कूल के दिनों के करीबी दोस्त। राजद में तेजस्वी के पर्सनल सर्कल का हिस्सा।

- बैकग्राउंड: पत्नी जेबा रिजवान ने भी चुनाव लड़े, लेकिन हारीं।
- विवादास्पद इतिहास: कई आपराधिक मामले - 2021 में कांग्रेस नेता पर हमला, 2022 में हत्या की साजिश, 2023 में ठेकेदार शकील खान मर्डर केस। गैंगस्टर एक्ट में जेल गए। 4.75 करोड़ की संपत्ति जब्त। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली।
- रोहिणी का आरोप: रोहिणी ने संजय और रमीज पर गंदी गालियां देने और दुर्व्यवहार का इल्जाम लगाया। कहा - ये लोग तेजस्वी को गुमराह कर रहे हैं।
3. Who Is Rachel (Rajshree) Yadav: राजश्री (राचेल) यादव- तेजस्वी की पत्नी, परिवार में नई बहू!
राचेल गोडिन्हो दिल्ली की ईसाई लड़की हैं। तेजस्वी की पुरानी दोस्त। शादी के बाद नाम राजश्री यादव रखा गया। राजद में तेजस्वी की पर्सनल लाइफ का अहम हिस्सा।

- विवाद: रोहिणी ने राजश्री (राचेल) का नाम भी लिया। परिवार में कहा जाता है कि बहू के आने के बाद तेजस्वी बाहर के लोगों (संजय-रमीज) पर ज्यादा भरोसा करने लगे। रोहिणी को लगता है कि राचेल की वजह से तेजस्वी परिवार से दूर हो गए।
- असर: लालू परिवार की बहू होने के बावजूद विवादों में। रोहिणी ने इशारों में उन्हें भी जिम्मेदार ठहराया।

Lalu Prasad Yadav Family Dispute: लालू कुनबे की टूट- रोहिणी का ऐलान और तेज प्रताप का गुस्सा
चुनाव हार के एक दिन बाद रोहिणी ने पोस्ट कर कहा - 'राजनीति और परिवार (तेजस्वी) से नाता तोड़ रही हूं।' आरोप - संजय और रमीज ने गालियां दीं, चप्पल से मारने की कोशिश की। तेज प्रताप ने बहन का समर्थन किया, संजय को 'जयचंद' कहा और लालू से अपील की - 'एक इशारा कीजिए, इनको दफना देंगे।'
- रोहिणी (जिन्होंने लालू को किडनी डोनेट की) सारण से चुनाव हारीं। अब मुंबई ससुराल जा रही हैं। मीसा भारती, तेज प्रताप पहले से नाराज। लालू-राबड़ी चुप।
- राजद की हार ने परिवारिक कलह को खुलेआम ला दिया। क्या ये तीन चेहरे लालू के कुनबे की बर्बादी का कारण बने? पार्टी में बगावत बढ़ रही है। आने वाले दिन राजद के लिए और मुश्किल होंगे!
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya News: 'गंदी गालियां और चप्पल से पिटाई', Tejashwi से विवाद के बाद रोहिणी Mumbai किसके पास रवाना?












Click it and Unblock the Notifications