बिहारः लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर यादव का अस्पताल में निधन

पटना। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव का गुरुवार को IGIMS में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही तेजस्वी यादव IGIMS के लिए निकल चुके हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। महावीर राय की गुरुवार शाम पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में मौत हो गई। महावीर राय के निधन की खबर मिलते ही राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसर गया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परिवार के सदस्यों के साथ आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

Lalu prasad yadav elder brother mahaveer yadav passed away on thrusday

लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर राय पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही महावीर यादव को पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले दिनों से उनके आंत से ब्लीडिंग हो रही थी।

बता दें कि बीते मंगलवार को बिहार विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राजद ने प्रेस कांफ्रेंस किया, जिसमें तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 26 मार्च को बिहार बंद किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार के अधिकारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों ले लिया। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने नीतीश पर शर्म और नैतिकता बेचने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+