Bihar Politics: ललन और लालू पार्टी तोड़ने के माहिर खिलाड़ी हैं, कभी हो सकता है बड़ा खेला- गिरिराज सिंह
Bihar Politics, Giriraj Singh News: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चेहरा बदलने के बाद से ही बिहार में संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हो चुकी है। पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है, पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जदयू में टूट होने की बात कही और अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि 12 विधायकों के साथ ललन सिंह जदयू में लालू के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इसलिए उन्हें अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। जदयू में अभी खेल शुरू ही हुआ है, अंत तक पार्टी का टूटना तया है। इसी क्रम में बेगूसराय से भाजपा सांसद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनसनीखेज़ दावा किया है।

ललन सिंह (पूर्व जदयू, अध्यक्ष) के इस्तीफ़ के बाद से यह चर्चा तेज़ थी कि जदयू वापस से एनडीए की सहयोगी पार्टियों में शामिल हो सकती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस क़यासबाज़ी को ख़ारिज करते हुए कहा कि एनडीए के सभी दरवाज़े नीतीश कुमार के लिए बंद हैं।
गिरिराज सिंह ने भी बिहार में किसी भी वक्त बड़ा खेला हो सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की लोटिया डुबाने के लिए लालू प्रसाद यादव (राजद सुप्रीमो) तैयार बैठे हैं। कुछ विधायकों की अलग से बैठक हुई है। पटना में ही विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद हैं। यह बड़ा खेला होने की तरफ़ इशारा कर रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और ललन सिंह पार्टी को तोड़ने वाले माहिर खिलाड़ी है। इस बात की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अच्छा से जानते हैं। प्रदेश के सियासी समीकरण को नीतीश कुमार समझ चुके हैं। देखते रहिए किसी भी वक्त, कुछ भी बड़ा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications