Bihar News: 'प्रेम विवाह करने पर घर वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं', युवती ने लगाई सुरक्षा गुहार
Love Affair: बिहार के जमुई जिले से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। युवती ने अपने परिजनों पर ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Love Affair: बिहार के जमुई ज़िले के प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जान को खतरा बता रहे हैं। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रेमी जोड़े ने भागकर मंदिर में विवाह रचाई और कोर्ट में भी शादी की। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए अपनी जान को खतरा बनाया है। वीडियो में युवती ने अपने परिजन से ही जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह जमुई जिले के दुफेड़ी गांव (लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र) का मामला है। युवक और युवती दोनों का ताल्लुक इसी गांव से हैं, सुधीर कुमार और मनिता कुमारी ने प्रेम विवाह रचाने के बाद वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियों में युवती 21 मार्च को जमुई कोर्ट में शादी रचाने की बात कह रही है। वहीं यह कहती हुई नज़र आ रही है कि दोनों के बीच 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को प्रेम प्रंसग की जानकारी थी। लेकिन घर वाले इसके खिलाफ थे, वह शादी नहीं होने देना चाहती थी।
वीडियो में युवती यह भी कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। सुधीर के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह रचाई है। इस शादी से परिवार वाले खुश नहीं है और मुझे और मेरे ससुराल के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए युवती ने कहा है कि मेरे घर वाले ससुराल पक्ष पर अगवा करने का झूठा मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं। फिल्हाल युवती के परिजनों की तरफ़ से किसी भी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Love Affair: युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर, मंगेतर के भाई को भेजा ऑडियो क्लिप और कर दिया कांड












Click it and Unblock the Notifications