Bihar News: पटना में खाकी शर्मसार, महिला दारोगा के साथ थानेदार ने किया गंदा काम, बनाया वीडियो

Bihar Police Crime News: बिहार में खाकी की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब तो विभाग के अंदर ही खाकी को शर्मसार करने की ख़बर सामने आने लगी है। ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां एक महिला दारोगा के साथ थाना परिसर में गंदा काम करने की बात सामने आई है। केस दर्ज करवाया है। मामला सामने आने के बाद

महिला दारोगा का आरोप है कि उसके साथ थाने में तैनात तत्कालीन थाना अध्यक्ष ने गंदा काम किया और उसका नग्न वीडियो बनाकर रख लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला दारोगा के आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

 Khaki embarrassed in Patna, police station officer did dirty work with female inspector, Bihar News

महिला दारोगा ने पटना के अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में बीते 1 फरवरी को जक्कनपुर थाने के पूर्व थाना अध्यक्ष सुदामा सिंह पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मीडिया में यह बात सामने आने पर पुलिस महकमे के लोग भी हैरान हैं।

आपको बता दें कि आरोपी थानेदार का हाल ही में दूसरे जिले में तबादला हुआ है। पीड़ित महिला की मानें तो आरोपी इंस्पेक्टर सुदामा सिंह थाने के सरकारी आवास पर उसे काम के बहाने बुलाया करता था। एक बार चाय में नशीली सामग्री डालकर पिला दिया। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई।

महिला दारोग जब बेहोश हो गई तो, उसके साथ ग़लत काम करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद कई बार उसके साथ गंदे काम को अंजाम दिया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई।

साल 2023 में प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद अपने ओहदे का धौंस दिखाते हुए आरोपी सुदामा सिंह ने खामोश रहने के लिए कहा। वहीं अब पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया है।

महिला दारोगा के साथ हुए ग़लत काम मामले में राजीव मिश्रा ने (पटना के एसएसपी और डीआईजी) ने कहा है कि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+