पति की हत्या कर घर में शव छुपाने के लिए पत्नी घंटों खोजती रही उपाय, फिर थाने पहुंचकर दर्ज करा दिया केस

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव में शनिवार की रात को अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति के शव को घर में 30 घंटे तक छिपाकर रखा रहा। शव से बदबू आने के बाद पत्नी ने सोमवार की सुबह थाना पहुंची और पति के हत्या हो जाने की बात कही।

घर में गड्ढा खोद शव छिपाने की थी कोशिश

घर में गड्ढा खोद शव छिपाने की थी कोशिश

इसके बाद जब पुलिस ने आरोपित पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद बेलदौर पुलिस ने कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया। पति को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपित पत्नी कंचन ने शव को छिपाने के लिए घर में गड्ढा खोदा लेकिन शव भारी होने के चलते वह उसमें सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद उसने शव को अनाज से भरे ड्रम में रखने का प्लान बनाया।

पुलिस ने शव को किया बरामद

पुलिस ने शव को किया बरामद

लेकिन ड्रम को काटने में असफल होने पर शव को नहीं छिपा पाई। करीब तीस घंटे तक घर में ही शव पड़ा रहा। शव से बदबू आने पर पत्नी कंचन थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी। फिर पुलिस ने घर में कंबल से लपेटे हुए शव को बरामद किया।

अवैध संबंध का विरोध करता था पति

अवैध संबंध का विरोध करता था पति

वहीं घटना को लेकर लोगों ने बताया कि कंचन मृतक ज्ञानी शर्मा की चौथी पत्नी थी, जिसका गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था। महिला का पति अवैध संबंध का विरोध करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसी कड़ी में गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।

पति के दूध में मिलाया जहर

पति के दूध में मिलाया जहर

इस दौरान पति ज्ञानी शर्मा ने पत्नी कंचन को नशे की गोली खिलाकर दबिया से गला काट देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पत्नी कंचन ने ही अपने पति की हत्या कर दी। शनिवार की रात को कंचन ने पति के दूध में नशे की गोली देकर पहले सुला दिया उसके बाद दबिया से गला रेतकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+