बिहारः खगड़िया में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप, जन्माष्टमी की पूजा देखकर लौट रही थी घर

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां तीन युवकों ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में गई थी जहां ये घटना घटित हुई है। वहीं मामले को खगड़िया के परबट्टा पुलिस थाने के एसएचओ संजय कुमार विश्वास ने कहा कि पीड़िता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर घर लौट रही थी तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।

khagaria misdeed with 14 years old girl

उन्होंने बताया कि दो आरोपितों की पहचान अक्षय कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे युवक की भी पहचान की जा रही है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट आई है। हालांकि, उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। बुधवार की शाम को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

विश्वास ने कहा कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न का पता लगाया फिर उसने मेडिकल स्टाफ और हमें अपनी आपबीती बताई। इधर, अधिकारी ने कहा कि आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वे फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुंगेर में अपराधियों ने की हत्या
बिहार के मुंगेर में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआम वासुदेवपुर ओपी अंतर्गत नयागांव मुहल्ले के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार की देर शाम को शामपुर ढलान के नीचे बजरंगबली मंदिर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने नयागांव निवासी स्व.मो.नसीम के पुत्र 22 वर्षीय मो. साजिद को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर के समीप ही गोली चलाकर साजिद पर कातिलाना हमला कर दिया और छह गोलियां मारीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+