Kargahar Election Result: करगहर सीट से रितेश पांडे जीते या हारे? क्या है भोजपुरी सिंगर का चुनाव में हाल?
Kargahar Election 2025 Result: करगहर विधानसभा सीट पर 2025 की मतगणना ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सुबह से जारी गिनती के साथ ही माहौल तेज़ी से बदलता गया और देखते ही देखते जेडीयू के बशिष्ठ सिंह ने ऐसी बढ़त बना ली, जिसने पूरे चुनावी समीकरण को पलट कर रख दिया। पिछली बार मामूली अंतर से मिली हार का दर्द इस बार मानो वोटरों ने भरपाई कर दी हो।
हर राउंड में बढ़ती लीड ने करगहर में राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी है। समर्थकों में जश्न का माहौल बनता दिख रहा है। चुनावी टकराव, वोटों का बिखराव और फ्रेंडली फाइट-इन सबके बीच सिंह की बढ़त इस सीट को एक बार फिर नई राजनीतिक दिशा देती नजर आ रही है। सुबह से जारी गिनती में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने लगातार बढ़त बनाकर चुनावी तस्वीर को अपने पक्ष में कर लिया है। इस सीट पर शुरू से ही कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन रुझान बताते हैं कि सिंह ने बढ़त को मजबूत बढ़त में बदल दिया है।

जेडीयू उम्मीदवार को बड़ी बढ़त
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बशिष्ठ सिंह को अब तक 36,327 वोट मिले हैं। वह अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उदय प्रताप सिंह से 15,041 वोट से आगे चल रहे हैं। उदय प्रताप सिंह को 21,286 वोट मिले हैं, जिससे साफ है कि वह पिछड़ रहे हैं और उनकी जीत की संभावना लगातार कम होती दिख रही है।
रुझानों से मजबूत होती जेडीयू की स्थिति
मतगणना के कई दौर पूरे हो चुके हैं और लगभग हर राउंड में बशिष्ठ सिंह की लीड बढ़ती दिखी है। स्थानीय स्तर पर भी माहौल ऐसा ही है कि जेडीयू समर्थक उत्साहित हैं और उन्हें सिंह की जीत लगभग तय लग रही है। करीब 15 हजार वोटों की लीड करगहर जैसे मुकाबले वाले क्षेत्र में बहुत मायने रखती है। यह लीड बताती है कि इस बार जनता ने जेडीयू उम्मीदवार को स्पष्ट समर्थन दिया है।
फ्रेंडली फाइट ने मुकाबला बनाया दिलचस्प
इस चुनाव में करगहर सीट पर एक खास बात देखने को मिली। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और CPI ने यहां एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए। कांग्रेस से संतोष कुमार मिश्रा मैदान में थे, CPI से महेंद्र प्रसाद गुप्ता चुनाव लड़ रहे थे। इन्हें "फ्रेंडली फाइट" कहा गया, क्योंकि दोनों महागठबंधन से थे, लेकिन आपस में मुकाबले में उतर गए। इसका सीधा फायदा जेडीयू के उम्मीदवार को मिलता दिखा, क्योंकि विपक्षी वोट बंट गए।
2020 में हार, 2025 में बढ़त
2020 के चुनाव में कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने बशिष्ठ सिंह को 4,083 वोटों से हराया था और इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग नजर आए। संतोष मिश्रा को शुरुआत से ही पिछड़ते हुए देखा गया, जबकि बशिष्ठ सिंह पहले ही राउंड से आगे चल रहे थे। जेडीयू के लिए यह सीट इस बार प्रतिष्ठा से जुड़ी थी और सिंह की बढ़त से पार्टी के भीतर खुशी का माहौल बन गया है।
अन्य उम्मीदवारों की स्थिति
जन सुराज पार्टी के रितेश रंजन (पांडेय) भी मैदान में थे, लेकिन उन्हें शुरुआती राउंड से ही खास बढ़त नहीं मिल सकी। बहुजन समाज पार्टी के उदय प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर जरूर हैं, लेकिन जेडीयू उम्मीदवार की मजबूत लीड ने उनकी उम्मीदें लगभग खत्म कर दी हैं। गिनती अभी जारी है, लेकिन रुझानों से साफ है कि करगहर सीट इस बार जेडीयू की झोली में जाती दिख रही है। हर राउंड के बाद बशिष्ठ सिंह की बढ़त और मजबूत हो रही है, जिससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। रगहर की राजनीति में यह बदलाव बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि यहां लंबे समय बाद माहौल पूरी तरह जेडीयू के पक्ष में जाता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: Karakat Election Result: काराकाट से ज्योति सिंह जीतीं या हारीं? क्या है पवन सिंह की पत्नी का हाल?












Click it and Unblock the Notifications