Karakat Election Result: काराकाट से ज्योति सिंह जीतीं या हारीं? क्या है पवन सिंह की पत्नी का हाल?
Karakat Election 2025 Result: काराकाट विधानसभा सीट का चुनावी मुकाबला इस बार पूरे बिहार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे थे, हर अपडेट वोटरों की धड़कनें बढ़ा रही थी। यह सीट रोहतास जिले की उन चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में से है जहां का चुनावी इतिहास हमेशा उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरा रहा है।
वामपंथ का पुराने समय से प्रभाव रखने वाले इस क्षेत्र में एक ओर अनुभवी नेता अरुण सिंह दोबारा जीत दराज कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर कड़ी टक्कर देने वाले जेडीयू के महाबली सिंह 71,321 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रह गए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह यहां से निर्दलीय उम्मीदवारी कर रही थीं, लेकिन यहां उनका जादू नहीं चल पाया।

काराकाट से कौन आगे-कौन पीछे?
अरुण सिंह को बढ़त, महाबली सिंह पीछे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट का नतीजा आ गया है। यहां सीपीआई (माले) (लिबरेशन) के उम्मीदवार अरुण सिंह ने जीत हासिल की है। अंतिम 31वें राउंड की गिनती पूरी होने पर उन्हें कुल 74,157 वोट मिले। उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार महाबली सिंह को 2,836 वोटों से हराया। महाबली सिंह को 71,321 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह 23,469 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस जीत के साथ काराकाट सीट पर सीपीआई (माले) (लिबरेशन) का कब्जा हो गया है।
पवन सिंह की पत्नी मैदान में
इस बार चुनाव की सबसे चर्चित उम्मीदवारी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की थी, जो बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें 23,469 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर रह गई हैं। हालांकि उनका नाम चुनावी माहौल में खूब चर्चा में रहा, लेकिन वोटों की गिनती में वह पिछड़ गईं।
काराकाट सीट क्यों है खास?
काराकाट सीट को लंबे समय से वामपंथ का गढ़ माना जाता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी अरुण सिंह ने यहां जीत हासिल की थी। यही वजह है कि इस बार भी वह मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। इस सीट पर ग्रामीण मुद्दे, स्थानीय नेतृत्व और जमीन से जुड़े अभियान अक्सर चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं।
ये भी पढ़ें: Karakat Result LIVE: पवन सिंह की पत्नी ज्योति की सीट का क्या है हाल? कौन आगे-कौन पीछे?












Click it and Unblock the Notifications