Karakat Assembly Election 2025: क्या ज्योति सिंह के आंसू करेंगे कमाल? जानें काराकाट सीट का ताजा हाल

Karakat Assembly Election 2025 Phase 2 voting: आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित सीटों में एक काराकाट में भी मतदान है। इस बार चुनावी दंगल में भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के उतरने से ये सीट लोगों के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई है।

ज्योति सिंह यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, उनके प्रचार में भीड़ तो काफी जुटीं और लोगों ने उन्हें गले लगाकर काफी आंखें भी गीली की हैं लेकिन ये आंसू वोट में तब्दील होंगे या नहीं ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। आपको बता दें कि काराकाट सीट पर मौजूदा विधायक CPI (ML) के अरुण सिंह दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका सामना पूर्व सांसद JDU के महाबली सिंह से है।

Karakat Assembly Election 2025 Phase 2 Voting Live

2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह इसी सीट से चुनाव हार गए थे, जिसके बाद इस बार उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें थीं लेकिन वो तो चुनाव नहीं लड़े लेकिन उनकी पत्नी इस बार चुनावी रण में उतर गई हैं।

काराकाट सीट हाई-प्रोफाइल हो गई है (Karakat Assembly Election 2025)

बड़े उम्मीदवारों के कारण काराकाट सीट हाई-प्रोफाइल हो गई है, लेकिन यहां के मतदाताओं के बुनियादी मुद्दे सड़क, बिजली, रोजगार, पलायन और शिक्षा हैं। लोगों की यह भी शिकायत है कि सरकारी कार्यालयों में काम कराना बेहद मुश्किल है।

पवन सिंह को झेलनी पड़ी थी हार (Karakat Assembly Election 2025)

आपको बता दें कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र रोहतास जिले में स्थित है। 2020 के विधानसभा चुनावों में, यह सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीती थी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर राज को 18189 मतों के अंतर से हराया था। तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजा राम सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को 105858 मतों के अंतर से हराकर काराकाट संसदीय सीट जीती थी।

कुल मतदाता 3,37,162 (Karakat Assembly Election 2025)

इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू, सीपीआई-एमएल और निर्दलीय उम्मीदवार ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है, जदयू की ओर से महाबली सिंह के सामने CPI-ML के डॉ. अरुण कुमार चुनावी मैदान में हैं। इस विधानसभा में कुल मतदाता 3,37,162 हैं, जिनमें पुरुष $1,74,581$, महिलाएँ $1,62,557$ और थर्ड जेंडर वोटर की संख्या $24$ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+