Kanishk Narayan: बिहार का लाल बना ब्रिटेन में मंत्री, कनिष्क नारायण कौन? जो UK सरकार में संभालेंगे AI मंत्रालय

Kanishk Narayan UK AI Minister: ब्रिटेन की नई सरकार में एक बार फिर बिहार के बेटे कनिष्क नारायण का कद बढ़ा है। प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने उन्हें दोबारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर बनाया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे और वैशाली से पैतृक संबंध रखने वाले कनिष्क ने अपनी मेहनत के दम पर ब्रिटिश राजनीति में खास पहचान बनाई है।

इस साल फरवरी में भारत दौरे के दौरान वह दिल्ली में आयोजित AI समिट में शामिल होने के बाद अपने पैतृक शहर मुजफ्फरपुर भी पहुंचे थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं कनिष्क नारायण और ब्रिटेन में उनकी जिम्मेदारी कितनी अहम है।

Kanishk Narayan UK AI Minister

बिहार से ब्रिटेन तक का सफर

कनिष्क नारायण का जन्म नवंबर 1989 में बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ। उनका पैतृक गांव वैशाली जिले के गोरौल में है। शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा स्कूल से हुई। बाद में उनका परिवार दिल्ली चला गया और जब कनिष्क 12 साल के थे तो माता-पिता के साथ ब्रिटेन के वेल्स में बस गए। यहीं से उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हुई, जिसने उन्हें ब्रिटिश राजनीति के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दिया।

ये भी पढे़ं: Bihar News: थूक चटवाया, लाठियों से पीटा! मुजफ्फरपुर में यूपी और एमपी ढाबा की लड़ाई में इंसानियत शर्मसार

ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड से बनाई मजबूत पहचान

ब्रिटेन पहुंचने के बाद कनिष्क ने कार्डिफ के स्कूल में पढ़ाई की और छात्रवृत्ति के आधार पर प्रतिष्ठित एटॉन कॉलेज में दाखिला हासिल किया। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र (PPE) की पढ़ाई की। आगे चलकर अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया। मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें नीति निर्माण और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया।

सिविल सर्विस से राजनीति तक का सफर

राजनीति में आने से पहले कनिष्क ब्रिटिश सिविल सर्विस में कैबिनेट ऑफिस के सलाहकार रहे। उन्होंने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। बाद में लेबर पार्टी से जुड़े और 2024 के आम चुनाव में वेल्स की 'वेले ऑफ ग्लैमर्गन' सीट से सांसद चुने गए। इस जीत के साथ वह वेल्स से चुने जाने वाले पहले भारतीय मूल के सांसद भी बन गए।

क्या करता है ब्रिटेन का AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर?

ब्रिटेन में AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर की जिम्मेदारी केवल तकनीक को बढ़ावा देना नहीं है। इस पद पर रहते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी राष्ट्रीय नीतियां तैयार करना, डेटा सुरक्षा, साइबर खतरों से निपटना, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय करना और सेमीकंडक्टर जैसी रणनीतिक तकनीकों पर काम करना शामिल है। कनिष्क सितंबर 2025 से इस पद पर हैं और नई सरकार ने भी उन पर भरोसा बरकरार रखा है।

ये भी पढे़ं: रिक्शा चलाने वाले के पोते ने NEET में पाई सफलता, आदित्य बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर!

AI समिट से मुजफ्फरपुर तक, नहीं भूले अपनी जड़ें

इस साल फरवरी में भारत में आयोजित AI समिट में हिस्सा लेने पहुंचे कनिष्क नारायण ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुजफ्फरपुर स्थित पैतृक आवास का भी दौरा किया। उनके परिवार का शहर से गहरा रिश्ता रहा है। उनके दादा कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि चाचा जयंत कुमार एसकेजे लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल थे। ब्रिटेन की सरकार में अहम जिम्मेदारी संभालने के बावजूद कनिष्क का अपनी मिट्टी से जुड़ाव आज भी कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+