Bihar News: थूक चटवाया, लाठियों से पीटा! मुजफ्फरपुर में यूपी और एमपी ढाबा की लड़ाई में इंसानियत शर्मसार

Muzaffarpur Dhaba Dispute: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। करजा थाना क्षेत्र के भागवतपुर स्थित एनएच-722 पर दो ढाबा संचालकों के बीच व्यावसायिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक बुजुर्ग मैनेजर को न सिर्फ पाइप और लाठी से बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उससे थूक भी चटवाया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Muzaffarpur Dhaba Dispute

व्यावसायिक विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, भागवतपुर स्थित एनएच-722 पर संचालित दो ढाबों के बीच लंबे समय से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा चल रही थी। सोमवार को यही विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के बाद यूपी ढाबा के संचालक मौके से भाग निकले, जबकि उनके बुजुर्ग मैनेजर राम विनोद ठाकुर दूसरे पक्ष के कब्जे में आ गए। इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया।

ये भी पढ़ें: रिक्शा चलाने वाले के पोते ने NEET में पाई सफलता, आदित्य बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर!

बुजुर्ग मैनेजर की पिटाई, थूक चटवाने का आरोप

घटना का सबसे गंभीर पहलू बुजुर्ग मैनेजर के साथ कथित दुर्व्यवहार है। आरोप है कि एमपी ढाबा के संचालक और उनके सहयोगियों ने राम विनोद ठाकुर को पकड़कर चौकी पर बैठाया और पाइप व लाठी से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, उनसे थूक चटवाने जैसी अमानवीय हरकत भी की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक बुजुर्ग की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 17 जुलाई की है, जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है।

यूपी ढाबा संचालक ने लगाए तोड़फोड़ और लूट के आरोप

यूपी ढाबा के संचालक कर्नल प्रसाद यादव ने करजा थाने में दर्ज कराई शिकायत में एमपी ढाबा के संचालक देवेंद्र राय, जितेंद्र कुमार और अखिलेश राय को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपी देर रात उनके ढाबे पर पहुंचे, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, होटल में तोड़फोड़ की और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और पूरे घटनाक्रम के दौरान ढाबे में दहशत का माहौल बना दिया।

ये भी पढे़ं: Bihar: क्या फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- 'सरकारी अधिकारी की हत्या पर राहत क्यों?'

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

मामले में दूसरा पक्ष भी पीछे नहीं रहा। एमपी ढाबा के संचालक देवेंद्र राय ने भी यूपी ढाबा संचालक और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यूपी ढाबा के लोग उनके प्रतिष्ठान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि उनके कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की गई। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद मामला और उलझ गया है। पुलिस अब दोनों दावों और वायरल वीडियो को आधार बनाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किए दो केस, वायरल वीडियो की जांच जारी

करजा थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों और बयानों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+