Bihar News: शराब, प्याज़, और मछली छोड़िए अब तो सड़क ही लूट ले जा रहे ग्रामीण, वीडियो तेज़ी से वायरल

Bihar Jehanabad News: बिहार के विभिन्न ज़िलों से अजब-गजब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वह वाकई अपने आप में चर्चा का विषय है। प्रदेश में आपने मछली, प्याज़, शराब, डीज़ल और पेट्रोल की लूट की खबर तो पढ़ी होगी, वायरल वीडियो भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कोई ऐसा वीडियो देखा है, जिसमें सड़क ही लूट लिया गया हो। आप भी हैरत में पड़ गए ना कि कोई सड़क की लूट कैसे कर सकता है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

बिहार के जहानाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां ग्रामीणों ने सड़क की ही लूट कर ली है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। वायरल वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह ग्रामीण कंक्रीट (सड़क बनाने वाला सामान) की लूट कर रहे हैं।

Jehanabad k bigaha gaon me grameeno ne sadak hi loot liya, Bihar ka ye video tezi se viral ho raha

जहानाबाद के औदान बिगहा गांव (मखदुमपुर प्रखंड) का यह वीडियो बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव में सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। जैसे ही सड़क निर्माण के लिए कंक्रीट को से ढलाई शुरू की गई, ग्रामीणो ने कंक्रीट ही लूट ली। वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।

Recommended Video

    Bihar News: शराब, प्याज़, और मछली छोड़िए अब तो सड़क ही लूट ले जा रहे ग्रामीण, वीडियो तेज़ी से वायरल

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं और बच्चे किस तरह से सड़क बनाने वाले मैटेरियल को खुलेआम ढोकर ले जा रहे हैं। कोई भी उन्हें नहीं रोक रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजद विधायक सतीश कुमार दास ने तीन महीने पहले ही सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

    आरोप है कि जब भी काम शुरू किया जाता है तो ग्रामीण मैटेरियल ही लूट ले जाते हैं। 3 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क इस वजह से आज तक पूरी नहीं हो पाई है। विधायक सतीश कुमार दास ने बताया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के बिगहा गांव में सड़क निर्माण की मंजूरी मिली थी।

    सड़क निर्माण का ज़्यादातर काम पूरा हो चुका है, सिर्फ गांव के पास पीसीसी का काम होना है, लेकिन ग्रामीण जबरदस्ती मैटेरियल ही उठा ले जाते हैं। यह आदत सही नही है, इसलिए पुलिस अधिकारियों से कहा है कि सुचारू रूप से सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाएं।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+