तेजस्वी यादव ने मछली पकड़ी तो जवाब में JDU के प्रवक्ता ने गले में लपेट लिया अजगर और कसा तंज
पटना। बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में तारापुर विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने बच्चों के साथ मछली पकड़ी तो वहीं जदयू ने इस पर पलटवार किया है। जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गले में अजगर लपेट रखने की तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग पोठिया मछली पकड़ कर हीरो बन रहे हैं, यहां तो....

जदयू प्रवक्ता निखिला आनंद के बाद प्रवक्ता अजय आलोक ने भी शायराना अंदाज में ट्वीट कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि दिक्कत वाले पानी में मछली मारना पसंद नहीं करते। बिल्कुल सही कहा आपने तभी तो बाढ़ में गायब, राघोपुर में गायब, चमकी बुखार में गायब, विधानसभा के सत्र में गायब आपका इतिहास तो यही कहता है कि पानी में पैर ना पड़े पहला मुंगेर मोर, जल्द ही पारिवारिक राजनीति से भी गायब हो जाएंगे।
वहीं राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जदयू प्रवक्ता के गले में अजगर यह बताने को काफी है कि जेडीयू कितनी जहरीली पार्टी है और उनके प्रवक्ता ने यह तस्वीर डाल कर स्पष्ट कर दिया है कि जदयू की फितरत क्या है। हमारे नेता आम लोगों के नेता हैं और गांव-जवार में कई लोग मछली मारकर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्हीं के बीच के नेता है हमारे तेजस्वी यादव जो गरीबों के आवाज को उठाते रहे हैं। उनकी यही सादगी विरोधियों को नहीं पच पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications