Siwan Lok Sabha: बहू कविता सिंह JDU सांसद और आप हिना शहाब के समर्थन में, विजय सिंह ने दिया ये जवाब

Siwan Lok Sabha Seat News: बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार सीवान संसदीय क्षेत्र में वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मिज़ाज खंगालने पहुंची। मतदाताओं और प्रत्याशियों से विभिन्न मुद्दों पर बात की, उन्होंने बेबाकी से अपनी से बात रखी।

सीवान लोकसभा सीट से महागठबंधन की तरफ़ से राजद की टिकट पर अवध बिहारी चुनावी मैदान में हैं। एनडीए की तरफ़ से जदयू की टिकट पर रमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी चुनावी दांव खेल रही हैं। पूर्व सांसद मोहम्मद शाहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनावी ताल ठोकी है।

bihar

Recommended Video

    JDU नेता विजय सिंह ने किया हिना शहाब का समर्थन 'हिना शाहाब के सामने कोई प्रत्याशी चुनौती नहीं है'
    सीवान से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक चुकी हिना शहाब के समर्थन में हर दल और हर रंग के लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में जदयू से सीवान की वर्तमान सांसद कविता सिंह के जेठ और जदयू नेता विजय सिंह भी हिना शहाब के समर्थन में आ चुके हैं।

    सीवान में हो रहे दिलचस्प सियासी मुकाबले बीच वन इंडिया हिंदी से जदयू नेता विजय सिंह ने ख़ास बातचीत की। नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा। विजय सिंह ने कहा कि हिना शहाब ने निर्दलीय चुनावी ताल ठोकने का सही फ़ैसला लिया है।

    आज सीवान में हर रंग, हर दल और धर्म के लोग हिना शहाब के साथ हैं। सीवान में ए टू जेड का समीकरण उनके साथ है। विजय सिंह से सवाल किया गया कि आप जदयू नेता है, आपकी बहू कविता सिंह सीवान की मौजूदा (निवर्तमान) सांसद हैं। पार्टी के पड़े जाकर हिना शहाब को समर्थन क्यों।

    इस सवाल के जवाब में विजय सिंह ने कहा कि मेरी पार्टी जदयू ने टिकट देने में बहुत बड़ी ग़लती की है। विजय लक्ष्मी को टिकट दिया गया है, उनके पति रमेश कुशवाहा से की समाज में बहुत ही बुरी छवि है। हर समुदाय और वर्ग के लोग उनसे नाराज़ हैं। इसलिए हम लोगों ने सबसे बेहतर निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब का समर्थन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+