बेटे की हत्या के बाद JDU विधायक बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी

पटना। जेडीयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने के लिए धमकी मिली है। बेटे की हत्या के बाद अब विधायक बीमा भारती को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्णिया के रुपौली विधानसभा से विधायक बीमा भारती ने धमकी दिए जाने के बाद एसएसपी से सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने धमकी देने का आरोप एक पूर्व विधायक पर लगाया है।

JDU MLA Bima Bharti get Threat to murder, demand police protection.

जदयू विधायक बीमा भारती ने पूर्व विधायक शंकर सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बीमा भारती ने इस सिलसिले में पीरबहोर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। मंगलवार को वह एसएसपी मनु महाराज से मिलकर भी इसकी शिकायत की।

बीमा भारती ने बताया कि 23 अगस्त को वह पटना सिविल कोर्ट में अपने बेटे की हत्या के सिलसिले में बयान दर्ज कराने गयी थी। बयान दर्ज कराकर वापस आ रही थी तभी पूर्व विधायक शंकर सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने कहा कि बेटे की हत्या कर दी है। अब तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। गवाही मत दो। बीमा भारती का आरोप है कि वर्ष 2004 में शंकर सिंह ने उसके सास-ससुर की भी हत्या कर दी थी। छह महीने पहले घर में चोरी भी करवायी थी। बीमा भारती पूर्णिया के रूपौली से विधायक हैं। पिछले महीने उनके बेटे की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी। उनके बयान पर शंकर सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित बनाते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+