जदयू विधायक ने किया अश्लील डांस, सीएम नीतीश की फटकार बेअसर
रंगीन मिजाज जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह इससे पहले भी अश्लील हरकतों को लेकर चर्चित रहे हैं। सीवान के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में वे फिर बेकाबू हो गए।
पटना। जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह अपनी अश्लील हरकतों की वजह से चर्चा में बने हुए रहते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन्हें फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी थी। पर रंगीन मिजाज विधायक पर मुख्यमंत्री की फटकार का कोई असर नहीं हुआ। सीवान के एक गांव में हुए कार्यक्रम में शामिल होने गए माननीय विधायक आर्केस्ट्रा में हसीनाओं को नाचते देख हुए बेकाबू हो गए और फिर अश्लील डांस किया।

डांसर को देख स्टेज पर जाकर बैठे विधायक
ताजा मामला विधायक के विधानसभा क्षेत्र का है जहां बैसाखी गांव में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था और इसमें माननीय विधायक को चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक तय समय के अनुसार पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे। पर जैसे ही स्टेज पर आर्केस्ट्रा की बार डांसर पहुंची और नाचना शुरू किया, विधायक बेकाबू हो गए और स्टेज पर पहुंचते हुए कुर्सी लगाकर बैठ गये।

विधायक पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत
फिर देखते ही देखते डांसर के साथ ठुमके लगाना शुरू कर दिया और जेब से नोटों का बंडल निकालते हुए पैसों की बारिश कर दी। ऐसी हरकतों की वजह से वे पहले भी कई बार चर्चा में आए। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी।

नीतीश के रंगीन मिजाज विधायक
बिहार के सिवान के बड़हरिया के विधायक श्याम बहादुर सिंह पिछले तीन बार से विधायक हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे खास माने जाते हैं। श्याम बहादुर सिंह अपने रंगीन मिजाज को लेकर हमेशा से ही चर्चे में रहते हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications