जेडीयू के वरिष्ठ नेता बोले- तेजस्वी यादव पर फैसला होकर रहेगा

क्या बिहार में जेडीयू और आरजेडी गठबंधन खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। ये सवाल इसलिए क्योंकि जेडीयू की ओर से ऐसा बयान आया है जिसको लेकर दोनों पार्टियों में विवाद बढ़ सकता है।

पटना (बिहार)। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर जेडीयू की ओर से बड़ा बयान आया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव को लेकर फैसला होकर रहेगा। तेजस्वी यादव से इस्तीफा नहीं मांगा गया है, लेकिन समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

वशिष्ठ नारायण सिंह का बड़ा बयान

तेजस्वी पर जेडीयू का रुख सख्त

तेजस्वी पर जेडीयू का रुख सख्त

क्या बिहार में जेडीयू और आरजेडी गठबंधन खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। ये सवाल इसलिए क्योंकि जेडीयू की ओर से ऐसा बयान आया है जिसको लेकर दोनों पार्टियों में विवाद बढ़ सकता है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने साफ कहा है कि तेजस्वी यादव पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने जो भी सफाई दी है उससे जेडीयू संतुष्ट नहीं है।

जेडीयू-आरजेडी गठबंधन का क्या होगा?

जेडीयू-आरजेडी गठबंधन का क्या होगा?

एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी पर फैसला होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जेडीयू की ओर से तेजस्वी यादव को सफाई देने के लिए 4 दिन का समय दिया गया है। जेडीयू की ओर से कहा गया है कि तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार को लेकर लगे आरोपों पर राजनीतिक बयानों के जरिए नहीं तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखें।

तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के पद से नहीं देंगे इस्तीफा: RJD

तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के पद से नहीं देंगे इस्तीफा: RJD

जहां तेजस्वी यादव की सफाई से जेडीयू संतुष्ट नजर नहीं आ रही है, वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे ने साफ कर दिया कहा है कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अच्छा काम कर रहे हैं। उनके काम को जनता ने भी सराहा है। पूर्वे ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी, आरएसएस और बीजेपी ने तेजस्वी यादव को फंसाने का काम किया है।

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

बता दें कि इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी साफ कहा था कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे का सवाल नहीं उठता। आरजेडी लगातार तेजस्वी यादव के बचाव में खड़ी है। फिलहाल जिस तरह से गठबंधन के दोनों दलों के बीच बयान सामने आ रहे हैं उससे ये तो साफ हो गया है कि जेडीयू-आरजेडी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+