Bihar: भाजपा के खिलाफ बिहार में JDU ने खोला मोर्चा, 1 सितंबर से चलाएगी 'पोल खोल' अभियान
Bihar JDU News: बिहार में बीजेपी के खिलाफ जेडीयू 'पोल खोल' अभियान चलाएगी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसका मंगलवार को ऐलान किया। कई चरणों में पार्टी बीजेपी के खिलाफ अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन करेगी।
मीडिया से बात करते हुए JDU नेता ललन सिंह ने बताया कि एक सितंबर से शुरू होने वाला अभियान 20 सितंबर तक चलेगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्तर पर जाकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

ललन सिंह ने बताया पार्टी 1 सितंबर से बीजेपी के खिलाफ 'पोल खोल' अभियान शुरू करेगी। 1 से 5 सितंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया फिर 7 से 12 सितंबर तक कैंडल मार्च होगा। इसके बाद 15 से 20 सितंबर तक घरों पर काले झंडे लगाकर बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू ने फैसला किया है कि अब पार्टा भाजपा के खिलाफ पूरे बिहार में पोल खोल अभियान चलाएगी।
इसी के साथ ललन सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी पिछड़ों और गरीबों की विरोधी पार्टी है। जेडीयू नेता ने जातीय गणना के मुद्दे पर पीएम मोदी को भी घेरा। इससे पहले उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय गणना के बाद हर राज्य में इसकी मांग उठ रही है, लेकिन केंद्र सरकार इसके खिलाफ है।
उन्होंने बिना नाम लिए पटना हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे जातीय गणना पर रोक को लेकर कहा कि लोकहित याचिका कराकर रोकने की कोशिश की गई। पीएम को घेरते हिुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जब वोट चाहिए होता है तो वह खुद को अतिपिछड़ा समाज से जोड़ लेते हैं, मगर जब हक देने की बात आती है तो प्रधानमंत्री गरीब और अतिपिछड़ा विरोधी नीतियों पर चलने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications