आखिरी चुनाव वाले बयान पर पप्पू यादव ने कहा- नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति छोड़ केंद्र की करनी चाहिए
पटना। बीते गुरुवार को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस चुनाव को अपना अंतिम चुनाव बताया, जिसके बाद से राजनीतिक हलचल मच गई है। इसी मुद्दे पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब बिहार की राजनीति छोड़ केंद्र की राजनीति करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा डरपोक, कमजोर और असहाय व्यक्ति मुख्यमंत्री क्यों बनना चाहता है। पप्पू यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा की स्क्रिप्ट है।

नीतीश कुमार के इस बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (LJP chief Chirag Paswan) ने कहा है कि वो मैदान छोड़ कर भाग चुके हैं, ऐसे लोगों पर कौन विश्वास करेगा। चिराग पासवान ने एक के बाद कई ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
Recommended Video
चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, ''साहब ने कहा है की यह उनका आखिरी चुनाव है। इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं। अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे। अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू। फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग?''
वहीं जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने भी नीतीश कुमार के 'अंतिम चुनाव' वाले बयान पर स्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि 'अंतिम चुनाव' का मतलब 'अंतिम चुनाव प्रचार' था। नीतीश जी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इस बात का तिल का ताड़ बनाने की जरूरत नहीं है। नीतीश जी ने 2004 के बाद कोई चुनाव नहीं लड़ा यह तो सबसे ज्यादा विपक्ष के नेता ही कहते हैं। तो फिर उनके लिए अंतिम चुनाव का क्या मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications