जमुईः चार बच्चों की मां और उसके प्रेमी को बांधकर पीटा, जिंदा जलाने की थी कोशिश
जमुई। बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमा पहाड़ी गांव में गांव वालों ने एक प्रेमी युगल को पेड़ और बिजली के खंभे में बांधकर उनके साथ खूब मारपीट की। आरोप है कि बिजली के पोल और पेड़ में बांधकर मारपीट करने के बाद प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गांव वालों के कब्जे से छुड़ाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चार बच्चों की मां गिरजा देवी अपने प्रेमी रंजीत दास के साथ फरार हो गई थी।

इसके बाद फरार प्रेमी युगल को गांव वालों ने पकड़ लिया और फिर गांव लाकर पेड़ में बांधकर उनकी जमकर पिटाई की। दरअसल, हरमा पहाड़ी गांव की महिला गिरिजा देवी और उसी गांव के युवक रंजीत दास के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों के परिजनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसके बाद गिरिजा देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने दोनों को लक्ष्मीपुर इलाके के जंगल में पकड़ लिया और दोनों को गांव लेकर आए। गांव लाने के बाद ग्रामीणों ने महिला को बिजली के खंभे से और युवक को पेड़ से बांध दिया। बांधने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की और फिर केरोसिन तेल डालकर दोनों को जिंदा जलाने का प्रयास करने लगे।
वहीं सूचना के बाद मौके पर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। प्रेमी युगल को थाना लाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications