Jamui MP News: सांसद चिराग पासवान ने जमुई की जनता का जताया आभार, कही ये बात

Jamui MP Chirag Paswan News: बिहार में फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी उठापटक जारी है। पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी राजनीतिक पार्टियां विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही हैं। इसी क्रम में जमुई सांसद चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

सांसद चिराग पासवान ने कहा कि जमुई की जनता का मैं शुक्रगुज़ार हूं। उन्हीं की वजह से लगातार 10 साल से वह सांसद की कुर्सी संभाल रहे हैं।जनता ने ही उन्हें राजनीतिक पहचान दी है, जिसकी वजह से वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का नारा बुलंद करते आ रहे हैं।

Jamui MP Chirag Paswan expressed gratitude to the people of Jamui, says thanks to all voters

जमुई की जनता की वजह से ही मैं सदन में ज़्यादा से ज्यादा जमुई से जुड़े मुद्दे को उठा पाया। चिराग पासवान ने कहा कि जिस विज़न (बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्सिट) के साथ वह बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहते हैं। उस वीज़न को घर-घर तक पहुंचाने में कामयाब हुए।

Recommended Video

    Jamui MP News: सांसद चिराग पासवान ने जमुई की जनता का जताया आभार, कही ये बात

    जमुई एक तरफ़ जहां मेरी कर्म भूमि है तो वहीं दूसरी तरफ़ यहां की जनता ने मुझे नेता नहीं बेटा की तरह सम्मान दिया। आज मैं प्रदेश स्तर पर या देश स्तर पर कहीं जाता हूं तो लोग जब मुझे जमुई सांसद कहते हैं तो गर्व महसूस होता है।

    चिराग पासवान ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि आने वाले दिनों में पार्टी क्या फ़ैसला लेती है, लेकिन इतना यकीन के साथ कह सकता हूं कि मैं जब तक रहूंगा। जमुई की जनता के लिए काम करता रहूंगा। एक नेता बनकर नहीं, एक बेटा बनकर हमेशा आप लोगों के साथ रहूंगा।

    मेर इस सफर में जिस तरह से आप लोगों ने पिछले 5 साल मेरा साथ दिया। मेरे लिए भी काफी मुश्किल रहा, काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजनीतिक परिस्थितियां थीं जो मेरे खिलाफ जा रही थीं।

    एक के बाद एक परिवारिक घटना चक्र से घिरा, पिता को खोया, परिवार में कई तरह की बातों का सामना मुझे करना पड़ा। उन सभी हालातों में आप सभी मेरे साथ चट्टानों की तरह मेरा साथ दिया। मैं मेरी जुमई की जनता का एक बार फिर दिल से आभार प्रकट करता हूं। मैं फिर से यह यकीन दिलाता हूं कि जब तक रहूंगा, आप लोगों के लिए काम करता रहूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+