Jamui News: जो करना है मुझे करो उसे छोड़ दो', प्रेमिका को जंगल में घुमा रहे प्रेमी ने मनचलों से लगाई गुहार

Jamui me premi jode se chhedhkhani: बिहार के जमुई ज़िले से प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों द्वारा बदमतमीज़ी करने का मामला सामने आया है। शनिवार को प्रेमी जोड़ा जंगल में घूम रहा था, इसी दौरान कुछ मनचले बदमाशों ने उन्हे घेर लिया और उनके साथ बदमतीज़ी की और वीडियो बना लिया।

प्रेमी जोड़े के साथ हुई बदसलूकी मामले में ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती गंगटा के जंगल में बैठे हुए थे। वहां कुछ मनचले आ गए और उन्हें जंगलों में दौड़ाने लगे, इसके बाद प्रेमी जोड़े को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज़ करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Jamui me manchalon ne ki premi jode ke sath badslooki

स्थानीय लोगों की मानें तो युवक और युवती दोनों ही लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर दोनों घूमते रहते हैं, शनिवार को भी युवक अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमाते हुए गंगटा के जंगल में पहुंच गया, जहां कुछ मनचलों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

मनचलों ने प्रेमी जोड़े के साथ हाथा-पाई करते हुए दोनों की शादी करवाने बात करने लगा। प्रेमी युवक ने मनचलों से माफी मांगते हुए जाने देने की गुहार लगाई। आरोपी बदतमीज़ी करते ही जा रहे थे, तो प्रेमी ने कहा कि जो करना है मुझे करो, उसे कुछ छोड़ दो।

इस पूरे मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी तफ्तीश की जा रही है। युवाओं ने जो हरकत की है, वह शर्मनाक और निंदनीय है। आरोपियों की शिनाख्त कर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+