Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jale Assembly Seat Kaun Jita Kaun Hara: जाले पर BJP के जिबेश ने मारी हैट्रिक, कांग्रेस की टाएं-टाएं फिस

Jale Assembly Seat 2025 Results Kaun Jita Kaun Hara: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा जिले की हाई-प्रोफाइल जाले सीट (क्रमांक 87) पर एक बार फिर BJP के दिग्गज जिबेश कुमार मिश्रा (बिहार सरकार में मंत्री) ने हैट्रिक जीत दर्ज की।

28 राउंट की काउंटिंग में जिबेश को 100496 मत मिले, जबकि, कांग्रेस के ऋषि मिश्रा को 78634 मत मिले।जिबेश तीसरी बार (2015, 2020 के बाद 2025) जाले से विजयी हुए- ये उनके व्यक्तिगत करिश्मे और मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार की लहर का कमाल है। 2020 की तरह मुस्लिम वोटों का 'मस्कूर फैक्टर' भी इस बार काम नहीं आया। आइए जानते हैं जाले सीट पर जिबेश कितने मतों के अंतर से जीते...

jale-assembly-seat-election-2025-results

Jale Assembly Seat Caste Equations: जाले सीट का जातीय समीकरण और मुद्दे

जाले पूरी तरह ग्रामीण सीट है जहां बाढ़, सड़क, बिजली और रोजगार सबसे बड़े मुद्दे रहे। कुल वोटर: 3,13,683 (पुरुष 1.65 लाख+, महिला 1.48 लाख+)।

जातीय गणित क्या है?

  • मुस्लिम: 30% (MGB का कोर वोट)
  • भूमिहार: 20-25% (जिबेश का मजबूत बेस)
  • ब्राह्मण: 15-20% (ऋषि मिश्रा का ट्रेडिशनल वोट)
  • यादव-कोइरी-EBC: 25-30%

इस बार मतदान 63.42% रहा जो 2020 के 55.7% से करीब 8% ज्यादा है। महिलाओं और युवाओं का रिकॉर्ड टर्नआउट NDA के पक्ष में गया।

Jale Assembly Seat 2025 Results Kaun Jita Kaun Hara

उम्मीदवार प्रोफाइल: मिश्रा vs मिश्रा का रोमांच

इस बार सीट पर 'मिश्रा vs मिश्रा' की दिलचस्प जंग थी, लेकिन अलग-अलग जातियों के:-

Who Is Jibesh Kumar Mishra: जिबेश कुमार मिश्रा (56 वर्ष, BJP)

  • भूमिहार, बिहार सरकार में मंत्री
  • शिक्षा: MA (राजनीति विज्ञान), LLB
  • संपत्ति: 3 करोड़+
  • 5 क्रिमिनल केस
  • लगातार तीन बार के विधायक, हिंदुत्व + विकास का ब्रांड
  • 2020 में 21,796 वोटों से जीते थे

Who Is Rishi Mishra: ऋषि मिश्रा (50 वर्ष, कांग्रेस)

  • ब्राह्मण, पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते
  • शिक्षा: B.Com (दिल्ली यूनिवर्सिटी)
  • संपत्ति: 1 करोड़+
  • कोई क्रिमिनल केस नहीं
  • 2015 में JD(U) टिकट पर जिबेश से महज 4,620 वोटों से हारे थे
  • इस बार 'विरासत कार्ड' और मुस्लिम-ब्राह्मण गठजोड़ पर दांव, पर फेल!नतीजा साफ: जिबेश की हैट्रिक बनी 'विजय चौका'

जाले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि व्यक्तिगत लोकप्रियता, पार्टी की मजबूत मशीनरी और मोदी-नीतीश का 'सुशासन' मॉडल किसी भी 'विरासत कार्ड' से भारी पड़ता है। कांग्रेस की हार से महागठबंधन को दरभंगा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां भी फ्लॉप साबित हुई।

ये भी पढें- Chhoti Kumari Caste: छपरा में Khesari Lal Yadav के 'तोते उड़ाने' वालीं BJP की छोटी कुमारी किस जाति से?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+